hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षा

*केंद्रीय विद्यालय धमतरी के छात्र – छात्राओं को यातायात नियमों के साथ ही दी गई नैतिक शिक्षा की जानकारी* *सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने स्कूलों में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता कार्यक्रम*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*केंद्रीय विद्यालय धमतरी के छात्र – छात्राओं को यातायात नियमों के साथ ही दी गई नैतिक शिक्षा की जानकारी*

*सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने स्कूलों में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता कार्यक्रम*

*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा है लोगों को जागरूक*

पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मणीशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक  के. देव राजू के टीम द्वारा लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें पूर्व में अन्य स्कूलों में भी यातायात जागरूकता कार्यशाला आयोजन किया गया है , इसी तारतम्य में यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 02.09.22 को केंद्रीय विद्यालय धमतरी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया।

जिसमें यातायात प्रभारी द्वारा सभी छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क संकेतों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताये की लाल बत्ती जलने पर स्टाप लाईन के पीछे रूके , हरी बत्ती जलने पर यदि रास्ता साफ हो तो आप जा सकते है , पीली बत्ती जलने पर यदि आप स्टाप लाईन के पीछे है , तो स्टाप लाईन में रूके , स्टाप लाईन पार कर चुके है , तो तत्काल आगे बढ़े बताये , जेब्रा क्रासिंग स्टाप लाईन के संबंध में बताये की पैदल चलने वाले व्यक्तियों को सड़क पार करने के दौरान चौक चौराहों में बने जेब्रा क्रासिंग से ही सड़क पार करें , जेब्रा क्रासिंग नहीं होने पर अपने दॉये बॉये देखते हुए मार्ग खाली होने पर ही सड़क पार करें , वाहन चलाने के दौरान चौक चौराहों में जेब्रा कासिंग से पहले बने स्टाप लाईन पर ही अपने वाहन को खड़ी करें , स्टाप लाईन से आगे जेब्रा क्रासिंग में वाहन खड़ी न करें।


जेब्रा कासिंग पैदल चलने वाले व्यक्तियों के लिए बनाया जाता है।
मार्ग पर हमेशा बॉये तरफ चलना चाहिए बड़ी गाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए जगह दें , संकरे जगह पर बड़ी गाड़ियों को ओव्हरटेक न करें , दोपहिया , तीन पहिया वाहन चालन के दौरान सीटबेल्ट , हेलमेट का आवश्यक रूप से प्रयोग करें ।

बिना लायसेस के वाहन न चलाये , उतावलेपन से वाहन नही चलाने समझाईश देते हुए यातायात नियमों की जानकारी दिये साथ ही भविष्य में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर रूचि अनुरूप विषयों का चयन कर पढ़ाई करने व छात्र जीवन की अहमियत को बताकर नैतिक शिक्षा अभिवृद्धि हेतु जानकारी दी गई ।

उक्त यातायात कार्यशाला में केंद्रीय विद्यालय धमतरी के 300 स्कूली छात्र छात्राएं एवं प्रिंसिपल एवं शिक्षकगण, यातायात प्रभारी श्री के.देवराजू सहित यातायात पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

टीन, कड़ाही और होमथियेटर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, थाना लालपुर का मामला

hindmedianews

*राजीव युवा मितान क्लब से छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा को मिल रहा बढावा….*.. *राजीव युवा मितान क्लब गागरा के तत्वधान में गॉव की=तीजहारिन बेटियों के लिए खेल दिवस….*

Chunesh Sahu

“दिव्यांगता” अधिकार, अवसर और आशा” पुस्तक का राज्य स्तरीय विमोचन सम्पन्न:कबीरधाम जिले के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे को किया गया सम्मानित

hindmedianews

*कृषि और शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बायोस्टेड इंडिया लिमिटेड द्वारा मेघावी छात्रों को बयोजाइम प्रगति स्कॉलरशिप किया गय प्रदान….*

Chunesh Sahu

*सकरौद और सिकोसा में फाग और जस झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने की शिरकत*

Chunesh Sahu

आप के लिए वोट मांग रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह, क्या वैतरणी पार लगा पाएंगे: कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी

hindmedianews