hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

आप के लिए वोट मांग रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह, क्या वैतरणी पार लगा पाएंगे: कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
जर्नलिस्ट ,अजय जांगड़े 
छत्तीसगढ़/कवर्धा: आम आदमी पार्टी जो दिल्ली, पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाने में नजर लगाएं है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी अपनी पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने की चाह अर्थात मंशा सफल होते नहीं दिख रही है क्योंकि पार्टी अपनी जिताऊ प्रत्याशी का चयन करने में बहुत बड़ी भूल कर बैठी है जिससे उम्मीद के अनुरूप सीट हासिल होने में मानो ऐसा प्रतीत हो रहा है की पूरी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर में कर रही है जिसमें पानी फिर गई है जिससे कवर्धा विधानसभा का सीट खिसकती नजर आ रही है।
 जातिगत आधार पर वोट मांगने पर सफलता मिलने की उम्मीद नही, जनता जागरूक है।
शहर से लेकर गांव तक जन चर्चा में बना है कि आम आदमी पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर से लोगों को एक सूत्र से बांध कर रखा था कही न कहीं आप के कार्यकर्त्ता विधानसभा कवर्धा में रूष्ट है जिसका परिणाम स्वरूप आम आदमी पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी को अकेले ही सभी कार्यों का सामना करना पड़ रहा है और कार्यकर्त्ता भी प्रत्याशी की नियत, नीति से वाकिफ होकर स्वयं दरकिनार हो गए हैं। 
वनांचल के लोग कर रहे आपसी चर्चा की आखिर क्यों ?
सिर्फ और सिर्फ प्रचार में कोई महिला और पुरुष जाति धरम के नाम पर वोट मांगने आ रहे है, विकास के वायदे मात्र धोखा है बहूतेरे लोग अपने शानो शौकत और दिखावा के लिए हम वनवासी जैसे लोगों को अपनी मत देने को कह रहे हैं जो निंदा पूर्ण है। 
चाहे वह प्रत्याशी राष्ट्रीय पार्टी से हो या निर्दलीय हो वनांचल के लोगो को मूर्ख ना समझे, आज के समय में कोई जाति और धर्म की बात नहीं है पुरखों ने जिस पार्टी को अपना मतदान का हिस्सा बनाए थे वे आज भी रहेगें और क्षेत्र का विकास कर सकने वाले ताकतवर पार्टी के प्रत्याशी को ही अपना समर्थन प्रदान करेगी न कि आम जनता के ऊपर अपनी हुकूमत करने वाले प्रत्याशी लोगों को अपनी मत देना, इन शब्दों को अपने क्षेत्रीय भाषा में बया करते नजर आए। पैदल यात्रियो से लेकर बस आदि में सफर कर रहे लोगों में जन चर्चा का विषय बना हुआ है।
आप के लिए प्रचार प्रसार में जुटे 1998 के दशक में विधायक रहे योगेश्वर राज सिंह को क्या पार्टी कर पाएगी नियमानुसार कार्रवाई।
कांग्रेस पूर्व विधायक आम आदमी पार्टी के पक्ष में लोगों से वोट करने का अपील करते नजर आ रहे हैं जो कांग्रेसियों सहित आम जनों में एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है , क्या कांग्रेस प्रत्याशी को छोड़ किसी गैर राजनीतिक पार्टी जिसका कोई अस्तित्व विधान सभा कवर्धा में देखने को नहीं मिल रहा है उसका समर्थन करने पर इस शख्स को अपने पार्टी सदस्यता बनाए रखेंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई का वोट बैंक बिगाड़ने की साजिश तो नहीं।
पिछले चुनावी परिणाम में मोहम्मद अकबर ने 60000 से अधिक वोटों से विजय प्राप्त किया था जिसमें सबसे अधिक मतों की संख्या वनांचल से प्राप्त हुआ था और स्वर्णिम इतिहास रचा था। इस बार की विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सीट नाटा के समान नजर आ रही है।

संबंधित पोस्ट

संत गाडगे जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Sakshi Bansod

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने राजपुत क्षत्रिय समाज भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की

hindmedianews

धान उठाव में तेजी लाने मार्कफेड एम डी से मुलाकात —

Chunesh Sahu

कुएं में गिरे तेंदुए का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की तत्परता से बची जान

Sakshi Bansod

गुजरात में PM मोदी ने की CM विष्णु देव साय की खुलकर प्रशंसा

Sakshi Bansod

*अंधेर नगरी में कानू राजा…… कारोबार बढ़ाने सटोरी गया कटनी…*

Chunesh Sahu