hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

संत गाडगे जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

संत गाडगे महाराज के विचार हम सभी के लिए अनुकरणीयदृ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री शर्मा ने घोटिया रोड में चौक के नामकरण, सौंदर्यीकरण और संत गाडगे महाराज की मूर्ति स्थापना की घोषणा की

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज वीर सावरकर भवन में आयोजित संत गाडगे महाराज जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संत गाडगे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण की और उनके आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए संत गाडगे महाराज के जीवन और उनके द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने घोटिया रोड में चौक के नामकरण, सौंदर्यीकरण और संत गाडगे महाराज की मूर्ति स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और संत गाडगे महाराज के विचारों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, जिला पंचायत सदस्य कैलाश चंद्रवंशी, विजय पटेल सहित समाज के पद्दाधिकारी उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संत गाडगे महाराज का जीवन समाज सेवा और स्वच्छता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने पूरे समाज को स्वच्छता का महत्व समझाया और लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गाडगे महाराज के विचार हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं, और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम समाज के विकास में योगदान दे सकते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि समाज के हित में चल रहे कार्य निरंतर जारी रहेंगे और सरकार इसमें हरसंभव सहयोग देगी।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने धोबी समाज की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर शिक्षा, व्यवसाय और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजन जब एक साथ बैठकर समाज की उन्नति के लिए विचार-विमर्श करते हैं, तो इससे नए कार्यों की दिशा तय होती है और समाज को आगे बढ़ने का मार्ग मिलता है। उन्होंने समाज के युवाओं को इस दिशा में आगे आने और प्रेरित होने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज की रीढ़ होती है। अगर युवा समाज सेवा और स्वच्छता जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे, तो पूरा समाज प्रगति की ओर बढ़ेगा। उन्होंने युवाओं से संत गाडगे महाराज के सिद्धांतों को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा वर्ग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

सुरगी पुलिस की तेज कार्रवाई – खेतों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 7 किसानों को मिली राहत

Sakshi Bansod

*शहीद के पार्थिव शरीर कल सुबह रायपुर पहुंचने की संभावना…* *सैनिक सम्मान के साथ दी जावेगी श्रद्धांजलि…* *शहीद जवान मनीष ध्रुव के शहादत पे खरेंगा गांव के मेला मड़ई कार्यक्रम स्थगित*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, सभी जिलों में बढ़ेगी गर्मी

Sakshi Bansod

समाजसेवा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से नवाजे गए शिवकुमार बंजारे

Sakshi Bansod

Episode_02 *सरकारी सिस्टम लकवाग्रस्त…* *बगैर पीड़ित पक्ष के बयान हो गई जांच पूरी…. चिकित्सा अधिकारी अनभिज्ञ…* *जांच के घेरे में जांच दल की रिर्पोट…..*

Chunesh Sahu

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप — क्षेत्र में हड़कंप

Sakshi Bansod