hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित होंगे मेधावी छात्र छात्राएं

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित होंगे मेधावी छात्र छात्राएं

राजनांदगांव.. विद्यालय एवं महाविद्यालय में शिक्षण सत्र 2022 -23 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 300 विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन छात्र युवा मंच परिवार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रॉयल किड्स स्कूल में आयोजित किया जायेगा, सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने व कार्ययोजना बनाने के लिए आज दिनांक 6 अगस्त को संगठन की आवश्यक मीटिंग महावीर मंदिर में आवश्यक बैठक रखी गई इस बैठक में संगठन के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी देते हुए कार्यक्रम सम्बंधित निर्णय लिए गए

सम्मान समारोह में सम्मिलित होने के लिए 10 अगस्त तक होंगे पंजीयन

मेधावी छात्र सम्मान समारोह के कार्यक्रम संयोजक चंद्रभान जंघेल व कार्यक्रम प्रभारी झूलेन्द्र वर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को मेधावी छात्र का सम्मान किया जाना है इस सम्मान समारोह में सम्मिलित होने के लिए 10 अगस्त तक छात्रों को अपना पंजीयन स्कूल के माध्यम से कराना होगा, संगठन के पदाधिकारी शहर व जिले के सभी स्कूलों व कॉलेजों में संपर्क कर शिक्षकों द्वारा सत्यापित सूची के आधार पर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा, आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में छात्र युवा मंच परिवार के प्रदेश संयोजक नागेश यदु रक्तवीर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल एसटी एससी छात्र युवा जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश बारापात्रे छात्र प्रदेश अध्यक्ष हेमा साहू प्रदेश महामंत्री झूलेन्द्र वर्मा, भागवत वर्मा सुनीति साहू वैभव सिंह राजपूत उर्वशी चंदेल अविनाश टेमन पटेल आदि उपस्थित रहे

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ के विद्युत संविदा कर्मियों का आंदोलन तेज, नियमितिकरण की मांग पर 2 अक्टूबर को हड़ताल का ऐलान….!

अजय महंत

विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाल कर किया जागरूक

hindmedianews

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान: हडगहन में तिरंगा रैली का आयोजन**

Chunesh Sahu

संकट मोचन बोल बम समिति का कांवड़ यात्रा हुआ 36 वाँ वर्ष पूर्ण , समाज सेवी आनंद सिंह ने किया शिव भक्तों का चरण पखार स्वागत  

hindmedianews

अनाथ, परित्यक्त बालको को दत्तक ग्रहण लेने की प्रक्रिया ।

hindmedianews

फेलियर जिला घोषित होने के कगार पर बालोद   – दिनों-दिन गिरता जा रहा शिक्षा स्तर   – जिला टॉप-10 से बाहर – हजारों छात्र फेल

Chunesh Sahu