hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़राजनीती

ओबीसी संयोजन समिति ने मनाया एक दिवसीय विजय दिवस का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बालोद.. जिले के गुरूर ब्लॉक मुख्यालय स्थित साहू सामुदायिक भवन में एक दिवसीय विजय दिवस मनाया गया. विदित हो कि ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार ओबीसी वर्ग की जातियों को संगठित कर उनकी आबादी के अनुपात में समान हिस्सेदारी और समान सामाजिक सुरक्षा को लेकर मुहिम के तारतम्य में आज गुरूर तहसील साहू समाज भवन में बालोद जिले का ओबीसी विजय दिवस पर कार्यशाला संपन्न हुआ।संगठन को लीड कर रहे. संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू जी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलता पूरा संचालित हो रहा है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ नई दिल्ली के साथ संबंध ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ से मुख्य वक्ता शत्रुघ्न साहू जी ने कहा की जागृति करने वाला संगठन धोखा नहीं दे सकता।आजादी के 75 साल बाद भी समान भागीदारी और सामाजिक सुरक्षा को लेकर उपेक्षित इस देश के सबसे बड़ा वर्ग ओबीसी याने असली भारतवंशी समाज आज भी सामाजिक संघर्ष लड़ाई बेखुदी लड़ रहा है।आज वक्त आ गया है कि ओबीसी के सभी जातियों को एक मंच पर आकर जातीय समाज से ऊपर उठकर वर्ग समाज में तब्दील होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना चाहिए. सरकारें जब तक जाति जनगणना करके आंकड़े प्रस्तुत नहीं करती तब तक सामाजिक समता की कवायद बेकार है,जब तक सभी लोगों को समान अवसर नहीं दिया जाएगा तब तक समाज में समता स्थापित नहीं हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बालोद जिले के अध्यक्ष श्री बलदूराम साहू जी ने कहा कि ओबीसी वर्ग हजारों साल से उपेक्षित और शिक्षा विहीन रहा है,लेकिन आज आजादी के बाद में जब पढ़े-लिखे ओबीसी वर्ग के लोग अपने हक अधिकारों के लिए निकल कर सामने आ रहे हैं, तब उसको राजनीतिक महत्वाकांक्षा भय और लालच देकर आवाज को दबाया जा रहा है। अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एक झंडे के नीचे आकर संघर्ष करने के लिए आह्वान किया है और वह ओबीसी वर्ग के एक मातृसंस्था ओबीसी संयोजन समिति के बदौलत और उनके प्रबोधन कार्यक्रमों के माध्यम से ही संभव होते हुए दिखाई दे रहा है।गुरूर तहसील साहू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को , ज्यादा पैमाने पर जुड़ने की आवश्यकता है कर युवा वर्ग और मातृशक्तियों को भी संस्था में शामिल कर सभी लड़ाई के लिए तैयार करना है जब भी समाज की बाते होगी और हमारी जहाँ जरूरत होगी हम हमेशा तैयार रहेगे । कार्यक्रम में सर्व श्री. शत्रुघ्न साहू. बलदु राम साहू. महेंद्र कुमार साहू. भोज राम साहू . ताम्रज साहू. सावंत राम साहू. आशीष साहू. राम सहाय साहू. बाल चरण साहू. मोती राम साहू. गुलाब साहू. श्रीराम निषाद. अनुज यादव. राम नारायण सिन्हा. मधुसूदन साहू. रोम नाथ. विष्णु राम साहू. उदय राम साहू सूर्यकांत साहू. खिला नंद नागे आदि लोग शामिल हुए थे…

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की मनाई गई जयंती

hindmedianews

शासकीय विद्यालय का बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन

hindmedianews

*ऐतिहासिक सौगात: नगर पंचायत गुंडरदेही में 12 जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे 100 करोड़ के कार्यों का श्रीगणेश*

Chunesh Sahu

बिरकोना में सरपंच की ओर से अनोखा उपलक्ष्य, नाती के जन्मदिन पर स्कूल में भोजन का आयोजन

hindmedianews

ग्राम पंचायत मनोहरपुर में रजत जयंती महोत्सव की धूम

rakeshbhaskar

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज दिनांक -11जनवरी 2026को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित दुर्गा कैफे हाउस, पचपेड़ी नाका में सम्पन्न हुआ।

Chunesh Sahu