hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

कबीरपंथ श्री सद्गुरु धनी धर्मदास साहब संत समागम समारोह 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

का हुआ शुभारंभ 4 वर्षों के बाद हो रहा जिले में आयोजन 

जिला ब्यूरो ~अजय जांगड़े

कवर्धा। जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम मैनपुरी में कबीरपंथ के द्वारा श्री सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास साहब संत समागम समारोह का विशाल आयोजन का शुभारंभ 16 जनवरी से हो गया है। जिसमे प्रथम दिवस पंथ श्री का आगमन पर भव्य बाइक रैली के साथ आमीन माता महिला मंडली नवयुवक मंडल के समस्त जिला कबीर पंथ के द्वारा कलश यात्रा के साथ पंथ श्री का स्वागत किया गया। दुसरा दिवस आमीन माता महिला मंडल का विशेष सभा के साथ माता जी सुलक्षणा देवी के द्वारा आशिर्वचन एवं दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ। संध्याकालीन पंथ श्री के मुखारविंद से आशिर्वचन सुनने को मिला। 18 जनवरी तक त्रिदिवसीय समारोह के रूप में आयोजित किए जा रहे हैं। तीनों दिन आयोजन स्थल में भक्तिमय वातावरण रहा।

आज तीसरे एवं समापन दिवस में दोपहर में पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहब की परम सानिध्य में गुरु गोस्वामी डाँ. भानुप्रताप साहब के कर कमलों से आनंदी चौका आरती सम्पन्न हुआ। शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां माताओं की अधिक संख्या दिखी वही कलशयात्रा के दौरान कबीर साहब के जयकारों से पुरा शहर गुंज उठा।

इसी प्रकार गुरु दर्शन व प्रवचन सतसंग का कार्यक्रम हुआ। सत्संग समारोह में प्रतिदिन सुबह से रात तक भोजन भंडारा का व्यवस्था भी किया गया है।

वहीं कार्यक्रम में जिले के अलावा प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से कबीरपंथी पहुंचे हुए हैं।

 

 

संबंधित पोस्ट

नक्सल प्रभावित गांव में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित 

hindmedianews

अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, आरोपी को भेजा गया जेल 

hindmedianews

*विधानसभा चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर,साउंड सिस्टम के साथ डोर टू डोर घूम रहे प्रत्याशी।*

Chunesh Sahu

दशहरा पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, रावण दहन व सांस्कृतिक कार्यक्रम की मिली अनुमति

hindmedianews

ज़िला अस्पताल में शुरू हुई निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा पहले दिन ही आने लगे मरीज़

Chunesh Sahu

सरपंच संघ जनपद पंचायत गूण्डरदेही ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

Chunesh Sahu