hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धमतरीबालोद

*गुण्डरदेही के विकास का ‘महापर्व’: 8 जनवरी को मुख्यमंत्री साय करेंगे 100 करोड़ के कार्यों का आगाज़, दशकों से काबिज गरीबों को मिलेगा पट्टा*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*गुण्डरदेही के विकास का ‘महापर्व’: 8 जनवरी को मुख्यमंत्री साय करेंगे 100 करोड़ के कार्यों का आगाज़, दशकों से काबिज गरीबों को मिलेगा पट्टा*

*ऐतिहासिक सौगात: ओवरब्रिज, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सामुदायिक भवनों के साथ 40 साल का ‘पट्टा’ इंतजार भी होगा खत्म*

नगर पंचायत गुण्डरदेही के इतिहास में 8 जनवरी 2026 का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस दिन गुण्डरदेही प्रवास पर रहेंगे, जहाँ वे 100 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इस दौरे की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी वह गरीब परिवार होंगे, जो पिछले 30 से 40 वर्षों से अपने घर के मालिकाना हक (पट्टे) का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री अपने हाथों से इन पात्र हितग्राहियों को पट्टा प्रदान कर उनके सपनों को साकार करेंगे।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र राय एवं श्री टीकाराम कंवर ने मुख्यमंत्री निवास में माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर उन्हें इस वृहद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री जी ने सहर्ष आमंत्रण स्वीकार करते हुए नगर के विकास को नई गति देने की सहमति जताई है।
*दशकों पुराना ‘पट्टा’ सपना होगा सच*
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने एक संवेदनशील पहल करते हुए उन गरीब परिवारों की पहचान कर ली है, जो पिछले कई दशकों (30-40 वर्ष) से शासकीय/तालाब के किनारे भूमि पर काबिज हैं। अब तक मालिकाना हक न होने के कारण इन परिवारों को कई शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती थी। मुख्यमंत्री के हाथों पट्टा वितरण की प्रक्रिया शुरू होने से इन परिवारों को अपने स्वयं के पक्के मकान और सुरक्षित भविष्य की गारंटी मिलेगी।
*विकास कार्यों की विस्तृत रूपरेखा*
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व में तैयार इस ‘विकास रोडमैप’ में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है:
* यातायात में क्रांति (54 करोड़): सेतु विभाग द्वारा स्वीकृत ओवरब्रिज का टेंडर हो चुका है। इसका भूमिपूजन होने के बाद शहर को रेलवे क्रॉसिंग और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
* व्यापार को बढ़ावा (1.17 करोड़): शहर के मध्य 40 दुकानों वाले शानदार व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
* वार्डों का सौंदर्यीकरण (52 लाख): वार्ड क्रमांक 12 और 13 में आधुनिक फुटपाथों का निर्माण किया जाएगा, जिससे वार्डों की सूरत बदलेगी।
* अधोसंरचना मजबूती (3.40 करोड़): अधोसंरचना मद से विभिन्न निर्माण कार्यों के जरिए नगर की गलियों और चौक-चौराहों को व्यवस्थित किया जाएगा।
* सामाजिक समरसता (55 लाख): साहू, सोनकर और मुस्लिम समाज के लिए भव्य सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सर्वसुविधायुक्त स्थान मिल सके। साथ ही गुण्डरदेही विधानसभा अंतर्गत ग्राम माहुद(बी ) के कॉलेज भवन का भूमि पूजन, रंगकठेरा में कंवर समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन एवं गुण्डरदेही ब्लॉक में स्वीकृत कॉलेज ,स्कूल ,सामुदायिक भवन ,रोड ,पानी टंकी एवं अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं उद्घाटन भी किया जाएगा ।
*नगर में उत्साह का माहौल*
मुख्यमंत्री के आगमन और 100 करोड़ की सौगातों की खबर से पूरे गुण्डरदेही क्षेत्र में हर्ष की लहर है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि “यह केवल ईंट और पत्थर का विकास नहीं है, बल्कि दशकों से रह रहे गरीबों को उनका अधिकार दिलाने और गुण्डरदेही को एक आधुनिक शहर बनाने का संकल्प है।” 8 जनवरी को होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारियां प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं।

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा

मो – 7771845128
7389867471

संबंधित पोस्ट

                      *सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात* *‘बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट* *फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी*

Chunesh Sahu

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण

hindmedianews

शासकीय विद्यालय का बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन

hindmedianews

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सात गांवों के लगभग 750 किसानों के 250 हेक्टेयर खेतों में खरीफ सिंचाई के लिए खेतों तक पहुंचेगा पानी।

hindmedianews

*सरकारी दफ़्तर बना अय्याशी का अड्डा….* *दफ़्तर बना ठरक संतुष्टि का आश्रय…*

Chunesh Sahu

शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस मनाया गया

hindmedianews