hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री शाकम्भरी महोत्सव में हुए शामिल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर, 06 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में पटेल-मरार समाज द्वारा आयोजित शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने माता शाकम्भरी की पूजा-अर्चना कर सभी को शुभकामना दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पटेल-मरार समाज सब्जियों के उत्पादन में अग्रणी है। बाजार में आपके द्वारा पैदा की गई सब्जी अच्छी गुणवत्ता की होती है, इसलिए सबसे पहले बिकती है। मुख्यमंत्री ने पटेल-मरार समाज से आग्रह किया कि आप सभी सरकार की बाड़ी योजना का लाभ जरूर उठाएं। इससे कम लागत में सब्जी का उत्पादन बढ़ेगा। सरकार द्वारा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क शुरू किए जा रहे हैं। वहां ड्राई मशीन का उपयोग करके सब्जियों को आकर्षक पैकिंग करके बाजार में अच्छा दाम लिया जा सकता है। आप सभी समूह बनाकर बाड़ी योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय मौसमी सब्जियां पूरे साल उपलब्ध रहती है, क्योंकि कृषि वैज्ञानिकों ने कई शोध किए है और सिंचाई की सुविधा भी बढ़ी है। पटेल-मरार समाज द्वारा मुख्यमंत्री को सब्जी की टोकरी भी भेंट की गई। इस अवसर पर विधासभा उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम, विधायक श्री बृहस्पत सिंह, श्री विनय भगत मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, श्री देवचरण पटेल, श्री रामसुंदर पटेल, श्री पवन पटेल, श्री आत्मनारायण पटेल एवं बड़ी संख्या में पटेल-मरार समाज के नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

श्री गणेश उत्सव महाराष्ट्र मंडल भिलाई सेक्टर. 4. मे संगीत संध्या कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ..

Chunesh Sahu

नगर पंचायत अर्जुन्दा में सर्व समाज के पदाधिकारी के गरिमामय उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों ने ली शपथ। 

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा के आतिथ्य में भव्य 61 फीट रावण दहन व जगराता ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

hindmedianews

केशलीगोड़ान के रंगमंच में शिवकुमार बंजारे को किया गया सम्मानित

hindmedianews

पण्डरिया में बिना मुआवजा किसानों की जमीन पर नहर लाइनिंग, किसानों में आक्रोश कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा और ब्याज की मांग

Sakshi Bansod

कोरबा: गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही उड़ने लगी राख, परेशान ग्रामीणों ने सीएसईबी के अधिकारियों का किया घेराव

Sakshi Bansod