hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

विधायक भावना बोहरा के आतिथ्य में भव्य 61 फीट रावण दहन व जगराता ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े

कबीरधाम/पंडरिया। नगर पालिका क्षेत्र में विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में माँ महामाया दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में इस वर्ष का रावण दहन ऐतिहासिक और यादगार रहा। 61 फीट ऊँचे रावण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन प्रभु श्रीराम के तीर से सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही सीमा कौशिक द्वारा आयोजित जगराता कार्यक्रम ने पूरे नगर और क्षेत्र के वातावरण को भक्तिमय और उल्लासमय बना दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा की उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, व्यापारी संघ, विभिन्न संगठन, नगर के ज्येष्ठ-श्रेष्ठजन तथा मातृशक्ति की बड़ी संख्या मौजूद रही।

झांकी और शोभायात्रा ने मोह लिया मन

 

श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी रथ में सवार होकर चंद्रिका मंदिर से प्रारंभ हुई और आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर तक पहुँची। इस शोभायात्रा में नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। क्षेत्र विधायक सहित समाज प्रमुखों के उद्बोधन के पश्चात प्रभु श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का वध कर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

रावण दहन के पश्चात विधायक भावना बोहरा ने दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माँ महामाया दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों, नगर के गणमान्य नागरिकों और समाज प्रमुखों की उपस्थिति में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

आभार व्यक्त

आयोजन समिति के प्रमुख सुमीत तिवारी एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष ने जगराता कार्यक्रम को शानदार ढंग से सम्पन्न कराने वाली सीमा कौशिक एवं पूरे आयोजन में सहयोग देने वाले नगर व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी की भागीदारी और आशीर्वाद से यह आयोजन ऐतिहासिक और सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस भव्य आयोजन ने पंडरिया ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में दशहरे की उल्लासपूर्ण यादें ताजा कर दीं।

संबंधित पोस्ट

सेमरखाड़ खुर्द का सोलर डुबल पंप पड़ा हुआ है खराब ° ग्रामीण कुआं ढोडी का गन्दा पानी पीने के लिए है मजबूर. ° पारा में दो है हैंडपंप जो पड़े हुए हैं ख़राब.

तकनीकी सहायकों को तीन माह से वेतन न मिलने से परेशानी

hindmedianews

सुश्री साक्षी राजपूत बनी ग्राम धीरी अध्यक्ष

Admin

*”वनांचल विकासखंड नगरी के प्राथमिक शालाओं के छात्रों की दक्षता का आंकलन करने दो दिवसीय राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण(एन.ए.एस.) 2022 सफलतापूर्वक सम्पन्न”*

Chunesh Sahu

*ब्रेकिंग न्यूज़…* *दो दिवस का राजकीय शोक….* *साइंस कॉलेज मैदान में होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम रदद्…*

Chunesh Sahu

ग्राम गनियारी की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान:मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता ने हासिल किया द्वितीय स्थान

hindmedianews