hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूजशिक्षा

ग्राम गनियारी की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान:मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता ने हासिल किया द्वितीय स्थान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बिलासपुर।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर स्थित बेबीलोन होटल में आयोजित मिस छत्तीसगढ़ सौंदर्य प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के ग्राम गनियारी की होनहार बेटी आराध्या गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन एस.एस. फाउंडेशन, रायपुर द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आई प्रतिभागी युवतियों ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आराध्या गुप्ता का द्वितीय स्थान पर चयन उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का प्रमाण है।

आराध्या गुप्ता, पिता श्री रामेश्वर गुप्ता एवं माता श्रीमती प्रतिभा गुप्ता की पुत्री हैं। वे दिव्यांश गुप्ता एवं सिद्धि गुप्ता की बहन तथा ग्राम गनियारी के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री रघुनंदन गुप्ता की नातिन हैं।

आराध्या की इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि विशेषकर ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह संदेश देती है कि मेहनत, आत्मविश्वास और सपनों पर विश्वास हो तो कोई भी मंच दूर नहीं।

संबंधित पोस्ट

जिला साहू संघ के जिला मीडिया प्रभारी बने वेद साहू,सामाजिक पदाधिकारियों का जताया आभार

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 8 मार्च से शुरू होगी 4 अतिरिक्त निशुल्क बस सेवा का संचालन

hindmedianews

दीपावली पर जीव दया व आत्म पूजा का संदेश लेकर केडीवी मिशन ने दृष्टिहीन बच्चों संग मनाई मानवता की दीपावली

hindmedianews

कबीरधाम जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ने छत्तीसगढ़ के सम्मान में डाला डाका, शिक्षा स्तर हुआ घटिया 

hindmedianews

झापीपथरा नाला में नरवा के तहत बने विभिन्न संरचनाओं का प्रभारी सचिव ने किया मुआयना    नरवा विकास से औसतन एक मीटर बढ़ा जलस्तर

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 निःशुल्क बसों का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी ने किया वर्चुअल लोकार्पण एवं करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

hindmedianews