hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

नगर पंचायत अर्जुन्दा में सर्व समाज के पदाधिकारी के गरिमामय उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों ने ली शपथ। 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

नगर पंचायत अर्जुन्दा में सर्व समाज के पदाधिकारी के गरिमामय उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों ने ली शपथ। 

 

कांग्रेस के 9 भाजपा के 3 व 1 निर्दलीय पार्षद ने मंच को छोड़कर नगर पंचायत भवन के सभागार में लिया शपथ। 

 

अर्जुंदा :- त्रिस्तरीय नगर पंचायत चुनाव के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को शपथ दिलाने एवं कार्यभार सौंपने की शासन के मानसा के अनुरूप आज नगर पंचायत अर्जुंदा में शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें नगर के सर्व समाज के पदाधिकारी के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। सबसे पहले नगर अर्जुंदा बाजार में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प हार श्रीफल तथा पूजा कर कार्यक्रम कि शुरूआत किया गया। तत्पश्चात मंची कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें सबसे पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष के पद पर विजय हुए प्रणेश जैन उर्फ बबलू को उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी एसडीम व तहसीलदार द्वारा शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 6 के पर्षद प्रशांत टंडन व वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद ईश्वर लाल देवांगन ने शपथ ग्रहण किया।

                      बाकी के सभी कांग्रेस के 9 भाजपा के 3 व 1 निर्दलीय पार्षद ने नगर पंचायत स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारी के उपस्थिति में शपथ ग्रहण किए।

                           मंच पर विराजमान सभी अतिथियों का पुष्प-हार,श्रीफल, साल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षद को मंच से सम्मान नगर पंचायत कार्यालय में नारे लगाते हुए ले जाया गया और नगर अध्यक्ष की कुर्सी में बैठाया गया। उसके पश्चात कांग्रेस अध्यक्ष के पद के प्रत्याशी सुषमा चंद्राकर व भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओसाभ प्रिंस यादव के साथ साथ सभी लोगों ने सौजन्य भेंट मुलाकात किए व बधाई दिए।

                         नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष प्रणेश जैन से बात करने पर उन्होंने कहा कि नगर के सभी मतदाताओं को मेरा सादर नमन है। जिनके आशीर्वाद से आज मैं अध्यक्ष के पद पर चुना गया हूं। मैं आप सबको अस्वस्थ करता हूं कि जिस तरीके से आप सबने मेरे ऊपर विश्वास जाते हैं मैं उन पर पूर्ण जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करूंगा । और आपके विश्वास के अनुरूप कार्य करूंगा। रही बात अलग-अलग शपथ लेने की तो मैं इसमें कहना चाहता हू कि सब स्वतंत्र हैं सब अपने अनुरूप कार्य कर सकते हैं इस पर मैं किसी प्रकार से कोई शिकायत नहीं करता जो उनको अच्छा लगा उन्होंने किया। किंतु मैं सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा। 

                         कांग्रेस से नवनिर्वाचित हुए पार्षद अनुभव शर्मा से बात करने पर उन्होंने कहा कि पूर्व में जब हमारी सरकार थी। और हम लोगों शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किए थे। तब अभी जो नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं वे भाजपा में थे। तब उनके द्वारा हमारे साथ मिलकर शब्द कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हुए थे इस कारण से आज हम लोग भी शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हुए हैं।

                         कार्यक्रम का संचालन डॉ भूसरा परवीन के द्वारा किया गया।पुरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसके लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी यदु सर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

CGTV रिपोर्टर याद राम साहू साथ हिरदे सिन्हा विज्ञापन समाचार के लिए संपर्क करेमो, 9009338660

संबंधित पोस्ट

मुंगेली पुलिस विभाग के द्वारा मुक – बधिर बच्चों को मेला का भ्रमण कराते हुये झुला, मनपंसद खिलौने तथा अनेक प्रकार की मिठाईयां खिलाई गई, बच्चों के चेहेरे पे आई खुशियां

rakeshbhaskar

पंचायत चुनाव में जीतने वाले 80 फीसदी प्रत्याशी भाजपा के- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Sakshi Bansod

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन मार्च में 2 दिन रद्द

Sakshi Bansod

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव दीपक कुमार झा ने किया  पंकज पटेल को बैच लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत

hindmedianews

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान”मिशन मोबाइल तलाश” चलाकर धमतरी पुलिस ने 103 नग मोबाईलों को किया गया रिकवर* *लगभग 20 लाख रूपये कीमत के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल किये गये रिकवर* *जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुई थी मोबाइल गुमने की रिपोर्ट* *पुलिस अधीक्षक ने किया रिकवर मोबाईल को गुम मोबाईल के वैद्य धारकों को सुपूर्द* *गुम हुए मोबाईल के मिलने की आस छोड़ बैठे लोगों ने मोबाईल वापस मिलने पर हुए खुश, दिया धन्यवाद*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ के वनो मे आतंकवाद खात्मे कि ओर

Sakshi Bansod