hindmedianews
Breaking News
अन्यखेलछत्तीसगढ़

जिले में छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्व हरेली को उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा ग्राम खेढ़ा स्थित गौठान एवं जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में होगा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिले में छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्व हरेली को उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा

ग्राम खेढ़ा स्थित गौठान एवं जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में होगा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन

 

मुंगेली 27 जुलाई 2022// जिले में कल 28 जुलाई को कृषि-संस्कृति से जुडे़ छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार हरेली को उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधताओं और गौरवशाली लोक परम्पराओं को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए पारंपरिक खेलकूद, गेड़ी दौड़, रस्साकस्सी, लोकनृत्य, नारियल फेंक आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी तारतम्य में राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम खेढ़ा स्थित गौठान में प्रातः 09 बजे एवं जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में प्रातः 10 बजे जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पारंपरिक खेलकूद, गेड़ी दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिता के अलावा गौठानों में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण, गौठानों में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण शिविर का आयोजन और गौठानों में पशुओं को नियमित रूप से भेजने, खुले में चराई पर रोक लगाने हेतु रोका-छेका अभियान में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार हरेली त्यौहार से गोधन न्याय योजना का विस्तार करते हुए गोबर के साथ गौ-मूत्र की खरीदी की शुरूआत भी की जाएगी। गौ-मूत्र का उपयोग जीवामृत कीटनाशकों और खाद निर्माण के लिए किया जाएगा, इससे जैविक खेती को और अधिक मजबूती मिलेगी और पशु पालकों की आय में वृद्धि होगी।

 

 

अमन नामदेव

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विभिन्न वार्ड में किया दौरा, जनता की समस्याओं का निराकरण करने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Admin

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने खुद की स्व-गणना कर दिया संदेश

Sakshi Bansod

किसान कल्याण फांउडेशन द्वारा किसान प्रतिभा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन 

hindmedianews

*अयोध्या से आए भगवान राम का आमंत्रण अक्षत कलश को जिले से हवन पूजन कर शोभा यात्रा निकाल कर सभी विकासखंडो में किया गया वितरण*

Chunesh Sahu

बलरामपुर 108 एंबुलेंस में कार्यरत ड्राइवर को मारी अज्ञात वाहन ने ठोकर मौके पर हुई मौत।

hindmedianews

कंजंक्टिवाइटिस. (आई फ़्लू ) की बढ़ रही बीमारी के रोकथाम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरमरीकला मे लगाया गया शिविर… लक्षण और बचाव के बारे में लोगों को कर रहे हैं जागरूक..

Chunesh Sahu