
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में 500 सालों की संघर्ष के बाद 22 जनवरी 2024 को श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है इसके लिए पूरे देश भर में आमंत्रण के लिए अक्षत चावल और आमंत्रण पत्र भिजवाया गया है
इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ प्रान्त में भी अयोध्या से अक्षत कलश भिजवाया गया है जिसे आज राम जानकी मठ मंदिर धमतरी में पूजा अर्चना और मंत्रो से अभिमंत्रित कर सभी विकास खण्डो में भिजवाया गया ।
जिसे लाने के लिए विकासखंडों से प्रखंड मंत्री रवि साहू मगरलोड, राजेंद्र साहू, सह जिला मंत्री कुरुद से, गोकुल देवांगन नगरी से संघ चालक धमतरी से दिलीप साहू प्रखंड मंत्री विहिप के साथ सभी बजरंगी एवम् संघ के पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता गण धमतरी पहुंचे जहां मठ मंदिर प्रांगण में मंत्रोचार हवन पूजन कर अभिमंत्रित अक्षत कलश को सभी विकास खण्डो के लिए पुजा हवन पश्चात भव्य शोभा यात्रा निकाल कर मठ मंदिर प्रांगण से पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर तक लाया गया और विकास खण्डो में भिजवाया गया जहां से सभी गांव तक पहुंचाया जायेगा और फिर प्रत्येक घर तक भगवान राम का आमंत्रण पहुंचाया जायेगा।।

जिला मंत्री रामचंद देवांगन ने बताया कि 500 सालों के संघर्ष के बाद आज ही के दिन 6 दिसंबर को बजरंगियों ने बाबरी मस्जिद को गिराया था जिसका शोर्य दिवस हर साल पूरे देश में मनाया जाता है जिसका परिणाम आज राम लला मन्दिर का निर्माण पुरा देश देख रहा है । बजरंगी के शौर्य को रामलला मन्दिर के रूप में पुरा देश हमेशा याद रखेगा। और आज इसी पराक्रम और भगवान राम के प्रति भक्ति की भावना को जन जन तक पहुंचाने के लिए राम भक्तों की टोली घर घर तक पहुंच रही है 1जनवरी से 15 जनवरी तक सभी रामभक्तो द्वारा अयोध्या का आमंत्रण देश के प्रत्येक हिन्दू तक पहुंचाया जायेगा।

शोभा यात्रा में घनश्याम साहू विभाग सह कारवाह, जिला मंत्री रामचंद देवांगन विश्व हिंदू परिषद, चित्रेश साहू नगर संयोजक, दिलीप सोनी, महेंद्र पंडित भाजपा, चंद्रकला पटेल भाजपा, सरोज देवांगन मातृ शक्ति नगर संयोजिका दिलिप साहू प्रखंड मंत्री रवि साहू प्रखंड मंत्री, राजेंद्र साहू सह जिला मंत्री, पोषण साहू खण्ड करवाह गोकुल देवांगन नगरी संघ चालक, विनय जैन कुणाल सोनकर, सनत साहू प्रखंड अध्यक्ष, इंद्र कुमार , डिकेश साहू खण्ड संयोजक, गौरव गोयल के साथ जिले, प्रखंड खण्ड और नगर के कार्यकर्ता एवम शहर के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।।






