hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन बाइक और नकदी सहित नाबालिग आरोपी गिरफ्ता

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन बाइक और नकदी सहित नाबालिग आरोपी गिरफ्ता

 

रधमतरी। थाना नगरी पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना और सतत निगरानी के आधार पर एक विधि से संघर्षरत नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से कुल 6,300 रुपये नगद और तीन चोरी की मोटरसायकिलें बरामद की गई हैं।पुलिस के अनुसार पहला मामला 13 मार्च 2025 को सामने आया था, जब गांधी उद्यान के सामने यात्री प्रतिक्षालय में होली पर्व के दौरान नगाड़ा बेचने आए दंपति के बैग से 40,000 रुपये चोरी हो गए थे। दूसरा मामला 10 अक्टूबर 2025 को कृषि उपज मंडी परिसर से स्प्लेंडर मोटरसायकिल चोरी का था, जबकि तीसरा मामला 14 नवंबर 2025 को देवपुर गेट के बाहर खड़ी पल्सर मोटरसायकिल की चोरी से संबंधित था। इन तीनों अपराधों में थाना नगरी पुलिस लगातार जांच कर रही थी।पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली कि एक बालक चोरी की मोटरसायकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने तीनों वारदातों की स्वीकारोक्ति की। आरोपी की निशानदेही पर ग्राम छिपली में किराए के घर से 6,300 रुपये नकद और तीन मोटरसायकिलें (स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर और पल्सर) बरामद कर ली गईं।आरोपी के विरुद्ध सोशल बैकग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड धमतरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। थाना नगरी पुलिस अब उससे अन्य संभावित चोरी के मामलों की जांच भी कर रही है। धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।

संबंधित पोस्ट

डाक कार्य हुई ठप्प, मांगों को लेकर डाक विभाग के कर्मचारी हुए शख्त,अनिश्चित कालीन किए हड़ताल

hindmedianews

*जिला पंचायत अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, सरकारी योजना में तीर्थ का लाभ ले रहे श्रद्धालु*

Chunesh Sahu

बालोद जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए कलेक्टर की अनूठी पहल: “एक पेड़ मां के नाम”

Chunesh Sahu

निजी यूनिवर्सिटी में वार्षिकोत्सव के दौरान मारपीट, जूनियर के साथ पहुंचे युवकों ने की सीनियर की पिटाई, आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Sakshi Bansod

हिन्दुस्तान में अब लोकसभा की 1132 की सीटें होगी-नामदेव छत्तीसगढ़ रा’य में 24 सांसद चुने जाएंगे

Chunesh Sahu

द्वितीय मेगा पीटीएम का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में संपन्न

hindmedianews