hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

डाक कार्य हुई ठप्प, मांगों को लेकर डाक विभाग के कर्मचारी हुए शख्त,अनिश्चित कालीन किए हड़ताल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
जर्नलिस्ट,अजय जांगड़े
कवर्धा : पंडरिया उप डाकघर के डाक सेवकों ने  अपनी मांगों को लेकर 12 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। प्रमुख  मांगो में 8 घंटे काम और पेंशन सहित सभी लाभ देने की मांग की गाई  है।
जिसमें नियमित कर्मचारियों के समान 1 जनवरी 2016 से टीआरसी (समय संबंधित निरंतरता भत्ता) का 12, 24 और 36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर तर्कसंगत निर्धारण वरिष्ठ  नागरिकों / बंचिग के लिए वेटेज वृद्धि, समयबद्ध वित्तीय उन्नयन शामिल है।
कमलेश चंद्र समिति की सभी सकारात्मक सिफारिशें का तत्काल कार्यान्वयन के साथ सेवाओं को बढ़ाने और तेज करने के लिए सभी शाखा कार्यालयों (बीओ) को लेपटॉप प्रिंटर और ब्राडबैंड नेटवर्क उपलब्ध कराने की मांग की है।
उपडाक घर के सामने धरना देकर की नारेबाजी
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ के बैनर तले पंडरिया उप डाक घर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर उप डाकघर के सामने हड़ताल पर बैठे और नारेबाजी की है।
डाक कर्मचारियों ने बताया कि ए.आई.जी.डी.एस.यू. के केन्द्रीय मुख्यालय दिल्ली के आव्हान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल 12 दिसंबर से की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अनेकों बार एक दिवसीय हड़तालों पर भी प्रशासन ने आश्वासन के सिवा कुछ नहीं किया।
अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैं ग्रामीण
पंडरिया तहसील मुख्यालय के उप डाकघर विभाग के सामने ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों ने 12 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैं।
बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों के कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मांग की हैं कि हमे 8 से 10 घंटे काम करवाया जाता हैं और जो वेतन दिया जाता हैं वो सिर्फ 4 घंटे का ही दिया जाता हैं।  उनकी मांग हैं की 8 घंटे का वेतन हमे दिया जाना चाहिए साथ ही सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना चाहिए।
वही नरेगा और आईबीपी का काम करवाया जाता हैं उसे न करवाया जाए।  कर्मचारियों ने यह भी कहा कि हमारी मांग पूरी नहीं होती हैं तो आगे इसी तरह हमारी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी।
 

संबंधित पोस्ट

पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत मुंगेली पुलिस द्वारा भोपाल (मध्यप्रदेश) से गुम बालिका को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

Sakshi Bansod

घूसखोर श्रम पदाधिकारी श्री शोएब कॉजी तत्काल प्रभाव से निलंबित

hindmedianews

*क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में पहुँचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र ने विजेताओं को दिए पुरस्कार*

Chunesh Sahu

अवैध उत्खनन पर दो वाहन जब्त, चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

rakeshbhaskar

कलयुगी ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म , पुलिस ने भेजा जेल ।

hindmedianews

ग्रामीणों की जरूरतों को पूरा कर जीवन का अभिन्न अंग बना गोधन न्याय योजना

hindmedianews