hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

घूसखोर श्रम पदाधिकारी श्री शोएब कॉजी तत्काल प्रभाव से निलंबित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 28 जून 2023। राज्य शासन के श्रम विभाग ने कबीरधाम जिले में पदस्थ श्रम पदाधिकारी  शोएब कॉजी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित किया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के अपर सचिव श्री राकेश साहू के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि श्री शोएब कॉजी, श्रम पदाधिकारी, कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला कबीरधाम के संबंध में कार्यालय कलेक्टर जिला कबीरधाम से प्राप्त जांच प्रतिवेदन अनुसार “ठेकेदारों को प्रतिभूति राशि वापस नहीं करने, लाइसेंस नवीनीकरण नहीं किए जाने एवं शासन की योजनाओं में अनुचित तरीके से लेन-देन किए जाने हेतु“ संबंधित अधिकारी को दोषी पाया गया।
आदेश में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-(तीन) का उल्लंघन करने के फलस्वरूप श्री शोएब काँजी, श्रम पदाधिकारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित किया है।  शोएब काजी, श्रम पदाधिकारी के निलंबन फलस्वरूप इनका मुख्यालय श्रमायुक्त कार्यालय, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में अपचारी अधिकारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

संबंधित पोस्ट

*दोनो हाथ मलाई में मुंह कढ़ाई में…* की सार्थकता अतिक्रमण में साबित… *तहसीलदार के आंखो के सामने घास जमीन में अतिक्रमण…*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का हरेली त्योहार से होगा आगाज

hindmedianews

‘तितली सम्मेलन 2024 का द्वितीय दिवस प्रतिभागियों ने किया सर्वेक्षण‘‘

hindmedianews

थाना जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत आरोपी रितिक साहू कोे आम जनता को रूपये पैसे का लालच देकर अंकों पर कागज एवं मोबाइल मे सट्टा पट्टी लिखते किया गया गिरफ्तार

rakeshbhaskar

छत्तीसगढ़ में भाजपा का संगठनात्मक विस्तार, नई जिम्मेदारियों का बंटवारा नवनियुक्त प्रभारियों को पंडरिया विधायक भावना बोहरा की बधाई

Sakshi Bansod

प्रकृति और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ देश की रक्षा में भी आदिवासी समाज का योगदान अतुलनीय : भावना बोहरा

hindmedianews