hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

भाजपा की धोखेबाजी शुरू मोदी की गारंटी सरकार बनने के तुरंत बाद लागू करने का वादा था, अब 5 साल की बात कर रहे -कांग्रेस

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
रायपुर ,भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव सरकार की पहली ही केबिनेट की बैठक के निर्णयों से छत्तीसगढ़ की जनता को निराशा हुई। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य में धान खरीदी शुरू है, भाजपा ने वायदा किया था प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रू. के भाव में धान की खरीदी करेंगे, साथ ही भाजपा ने वायदा किया था धान खरीदी केन्द्रों में, गांव में ही एकमुश्त नगद भुगतान किया जायेगा लेकिन केबिनेट की बैठक में इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया। यह ऐसा विषय है जिसमें तुरंत निर्णय लेने की आवश्यकता है। जब धान खरीदी केंद्रों में 21 क्विंटल के आधार पर निर्णय नहीं पहुंचेगा। 3100 के मूल्य तथा नगद भुगतान की व्यवस्था नहीं होगी तो किसानों के इस वायदे का क्या होगा?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने किसानों का 2 लाख तक कर्जामाफ का वायदा भी किया था। इस संबंध में विजय शर्मा का प्रचार का अनेक वीडियों सोशल मीडिया में भी वायरल है, जिसमें वे 2 लाख तक कर्ज माफी करने का वायदा कर रहे है। केबिनेट में उसके बारे में भी कोई फैसला नहीं हुआ, किसानों से लिकिंग में कर्जा वसूली शुरू है। कर्ज माफी पर तुरंत आदेश की जरूरत है ताकि किसानों से वसूली बंद हो।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों से फार्म भरवा कर सरकार बनते ही 1000 रू. प्रति माह, साल में 12000 रू. महतारी वंदन के तहत देने का वायदा किया था लेकिन केबिनेट में इस पर भी निर्णय नहीं हुआ। साथ ही 500 रू. सिलेंडर पर भी केबिनेट में विचार नहीं हुआ।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पहली ही बैठक में भाजपा की सरकार ने वायदाखिलाफी के लिये जमीन तैयार करना शुरू कर दिया है। चुनाव के पहले सरकार बनते ही मोदी की गारंटी लागू करने का वायदा किया था, अब कह रहे पांच साल में गारंटी लागू करेंगे। कोई सरकार 24 घंटे में ही अपने वायदे से मुकर जायेगी इसका बड़ा उदाहरण भाजपा की सरकार ने ।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में शराब दुकानों के संचालन, पर्याप्त बिजली आपूर्ति एवं पंडरिया विधानसभा में नवीन शासकीय विद्यालयों की स्थापना एवं उन्नयन के संबंध में विधानसभा में पूछा प्रश्न

hindmedianews

नक्सल जोन खिलाड़ियों ने किया पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह से की मुलाकात

hindmedianews

जिले में विकास कार्यों की होगी समीक्षा, प्रशासन में हलचल ,CM साय का आज बेमेतरा दौरा

Sakshi Bansod

सुशासन तिहार – 22 से 24 अप्रैल तक तहसील-उप तहसील कार्यालयों में लिए जाएंगे आवेदन 01 मई से 10 जून तक लगेंगे सुशासन शिविर

Sakshi Bansod

नगर पंचायत सहसपुर लोहारा उपचुनाव: रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Sakshi Bansod

चिकित्सा सम्मेलन एवं सम्मान कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होने के लिए, जिलाधीश महोदया को आमंत्रित किया गया,, जिले में रचनात्मक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहन देगा, डॉ हरिकृष्ण गंजीर,

Chunesh Sahu