hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन के लिए वनमंडलाधिकारी ने किया प्रक्षेत्र भ्रमण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 22 जुलाई 2022। फसल उत्पादकता एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का प्रारंभ किया गया है। वनमंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह ने आज बोड़ला विकासखंड के ग्राम महराजपुर का भ्रमण कर किसानों को धान के बदले वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान उप संचालक कृषि श्री एमडी डडसेना उपस्थित थे। वनमंडलाधिकारी श्री सिह ने भ्रमण के दौरान ग्राम महराजपुर के किसान श्री रोशन शर्मा के प्रक्षेत्र में 7 एकड़ भूमि में धान के बदले सागौन का वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान किसान श्री शर्मा द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए सहमति दी गई।
वनमंडलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि योजना के तहत धान के साथ खरीफ के प्रमुख फसल मक्का, कोदो-कुटकी, सोयाबीन, अरहर तथा गन्ना उत्पादक कृषकों को राशि 9 हजार रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दी जाएगी। यदि जिस रकबे से किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया था, यदि वे धान के बदले कोई अन्य फसल की खेती करते हैं, तो उसे प्रति एकड़ राशि 10 हजार रूपए की आदान सहायता एवं वृक्षारोपण करने वाले किसानों को आने वाले 3 वर्षों तक प्रति एकड़ राशि 10 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के तहत भू-स्वामी, वनपट्टाधारी कृषक योजना के लाभ प्राप्त के लिए पात्र होंगे। योजना के दिशा-निर्देशानुसार पात्र कृषकों को एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन करना होता है। यदि कोई कृषक उद्यानिकी फसल, वृक्षारोपण करता है, तो ऐसे कृषकों के आवेदन का परीक्षण, सत्यापन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा इन कृषकों का पंजीयन गोधन न्याय योजना पोर्टल में कराना होगा। प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान वन एवं कृषि विभाग के अधिकारी तथा कृषकगण उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

वन मंत्री श्री अकबर ने पौधा रोपण कार्य को गति तथा पूर्ण करने दिए निर्देश ।

hindmedianews

*कांग्रेस को बड़ा झटका* *कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द…. BJP ने लगाई थी आपत्ति…*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में पहली बार जीपीएस टैग वाला प्रवासी पक्षी व्हिम्ब्रेल कैमरे में हुआ कैद

hindmedianews

लोकसभा निर्वाचन 2024 कलेक्टर, एसपी ने ली शांति समिति की बैठक पर्व का आनंद ऐसे उठाएं कि दूसरों को किसी प्रकार की परेशानी अथवा असुविधा ना हो-कलेक्टर आधुनिकता की दौड़ में परम्पराओं को न छोड़ने पुलिस अधीक्षक ने की अपील

Chunesh Sahu

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन…

Chunesh Sahu

निषाद समाज ने मनाई भक्त राज गुहा जयंती ,,,तांदुला नदी किनारे पचरी निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया

Chunesh Sahu