
निषाद समाज ने मनाई भक्त राज गुहा जयंती
,,,तांदुला नदी किनारे पचरी निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया
बालोद। तहसील निषाद समाज बालोद द्वारा शुक्रवार को श्री भक्त गुहा निषाद जयंती मनाई गई। इस अवसर पर युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। साथ ही अतिथियों द्वारा केवट घाट शिवनी तांदुला पर पचरी निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड भरत मटियारा, अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ यशवंत जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के तहसील अध्यक्ष रविंद्र कुमार निषाद ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला आयुक्त स्काउट गाइड बालोद राकेश यादव, अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जिला मंत्री भाजपा बालोद सुरेंद्र देशमुख, अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स बालोद हरिश सांखला, सरपंच ग्राम पंचायत सिवनी बहुत सिंह नेताम उपस्थित रहे।
सुबह ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद पहुंचे अतिथियों द्वारा पचरी निर्माण का भूमि पूजन किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि भरत मटियारा ने समाज को हर क्षेत्र में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में आगे आने के लिए तत्पर रहना होगा। बदलते समय के अनुसार हमें भी बदलना होगा और परंपराओं को निभाते हुए नई ऊर्जा के साथ काम करना होगा। समाज को संबोधित करते हुए यशवंत जैन ने कहा कि निषाद समाज ने बीते कुछ सालों में काफी विकास किया है। समाज में आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक चेतना आई है। समाज ने अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचाना है। उन्होंने समाज के कर्णधारों से अपील की कि समाज को हमेशा नहीं दिशा देते रहे। कार्यक्रम में बालोद तहसील के सभी पचगैहा के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रवि प्रकाश पांडेय, संतोष कौशिक, निषाद समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार निषाद, अजीत निषाद, खिलावन निषाद, संतराम निषाद, मनीष निषाद, खेमलाल निषाद, रमेश निषाद, मकसूदन निषाद, लोकनाथ निषाद, मीडिया प्रभारी कमल निषाद, चंद्रभूषण निषाद, नर्मदा निषाद, राधिका निषाद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।





