hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जिजीविषा विशेष भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए 635 नवयूवको का हुआ चयन. चयनित अभ्यर्थियों ने जिला एवम पुलिस प्रशासन का किया धन्यवाद…

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिजीविषा विशेष भर्ती अभियान के तहत आज दिनांक 17.09.2022 लोहारा बटेरा मैदान में भर्ती कार्यक्रम का किया गया आयोजन.

जिजीविषा विशेष भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए 635 नवयूवको का हुआ चयन.

चयनित अभ्यर्थियों ने जिला एवम पुलिस प्रशासन का किया धन्यवाद…

 

 

बालोद–माननीय श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के मंशानुसार, कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीष राठौर के मार्गदर्षन में जिजीविषा कार्यक्रम के तहत बालोद जिले के बेरोजगार शिक्षित नवयुवकों को रोजगार हेतु एस.आई. एस. सुरक्षा एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा सुरक्षा जवान 250 पद एवं सुपरवाईजर 50 पद का भर्ती लिया गया ।

आज दिनांक 17.09.2022 को बटेरा मैदान में विशेष भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 104 नवयुवक सम्मिलित हुए जिसे योग्यता अनुरूप आज 87 अभियथियो को प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है जिसकी रिपोर्टिंग 10.10.22 को सुबह 10.00 बजे तक उपस्थित होना है। जीजिविषा का यह कार्यक्रम दिनाक 13.9.22 से दिनांक 17.09.22 पांच दिनो तक सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद पर विशेष भर्ती अभियान जिला एवम पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारीयो तथा समस्त थाना प्रभारीयो के सहयोग से सुरक्षित और शांति पूर्ण आयोजित किया गया। जिसमें गुरुर भर्ती में शामिल युवक 456 में 178 , गुण्डरदेही भर्ती में 398 में 138, बालोद भर्ती में 518 में 149, राजहरा भर्ती में 212 में 83 और अंतिम दिन लोहारा बटेरा भर्ती 104 में 87 इस प्रकार 1586 नवयुवक शामिल हुआ जिसमें 635 का चयन किया गया है।इस भर्ती रैली में भाग लेने के लिए बालोद जिले के सभी थाना क्षेत्र के युवकों ने भाग लिया सभी प्रतिभागियों का सुरक्षा मापदंड के तहत शारीरिक माप ऊंचाई सीना वजन और लिखित परीक्षा के पश्चात सुरक्षा जवान प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है यह सभी प्रतिभागी अलग-अलग तिथियों में बैच वाइज बैच प्रशिक्षण के लिए एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र आरा जिला जशपुर छत्तीसगढ़ में रिपोर्ट करेंगे जिसे एक माह प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत सभी को भारतीय पुरातात्विक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य हेतु स्थाई नियुक्तियां प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी प्रभारी साईबर सेल प्र.आर. रूम लाल , आर. अरविन्द सिंग , आर . चेतन सोनकर एवम एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सीनियर भर्ती अधिकारी डी एन सिन्हा एवम जिला एवम पुलिस प्रशासन का विशेष योगदान रहा।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

विशाल ठाकुर प्रेस क्लब अध्यक्ष बने प्रेस क्लब भवन धमतरी में हुवा चुनाव पत्रकारों में दिखा भारी उत्साह

Chunesh Sahu

गिरवर लाल निर्मलकर ने सरपंच पद पर ग्राम पंचायत भूलनडबरी कोचेरा के लिए किया नामांकन*

Chunesh Sahu

ग्राम बंदौरा में जुआ खेल रहे, 06 जुआरियों को चौकी बाजार चारभाठा पुलिस ने धर दबोचा

hindmedianews

अधिकारियों से लेकर जिला स्तर तक ‘तार’ जुड़े होने की बू:मनरेगा में ‘मशीनराज’: मोहतरा पंचायत में कानून का खुलेआम कत्ल, जिम्मेदारों पर शिकंजा कब?

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से दीपावली से पहले गन्ना किसानों को मिली खुशियों की सौगात, बोनस के बाद बकाया और रिकवरी राशि हेतु 10 करोड़ रु. से अधिक का किया गया भुगतान

hindmedianews

विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों और गांवों को जनमन की योजना का लाभ मिले – कलेक्टर  

hindmedianews