hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

लोकसभा निर्वाचन 2024 कलेक्टर, एसपी ने ली शांति समिति की बैठक पर्व का आनंद ऐसे उठाएं कि दूसरों को किसी प्रकार की परेशानी अथवा असुविधा ना हो-कलेक्टर आधुनिकता की दौड़ में परम्पराओं को न छोड़ने पुलिस अधीक्षक ने की अपील

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

लोकसभा निर्वाचन 2024
कलेक्टर, एसपी ने ली शांति समिति की बैठक
पर्व का आनंद ऐसे उठाएं कि दूसरों को किसी प्रकार की परेशानी अथवा असुविधा ना हो-कलेक्टर
आधुनिकता की दौड़ में परम्पराओं को न छोड़ने पुलिस अधीक्षक ने की अपील
देर रात तक डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

धमतरी 18 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है, जिसके चलते कुछ बंदिशें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पर्व का आनंद ऐसे उठाएं कि दूसरों को किसी प्रकार से परेशानी अथवा असुविधा ना हो। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित समाज प्रमुखों से कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में जिलेवासियों ने अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए राज्य में सर्वाधिक मतदान वाला जिला बनाया है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए लोकसभा चुनाव में भी सर्वाधिक मतदान करना है। इसके लिए आप सभी अपने समाज के लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करें और जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करें।
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होली, रमजान, रामनवमी पर्व का आयोजन करने की अपील करते हुए कहा कि परम्परा से अलग होकर आस्था से नहीं जुड़ा जा सकता है। आधुनिकता की दौड़ में परम्पराओं को नहीं छोड़ें। उन्होंने आगामी दिनों में आने वाले त्यौहार होली, रमजान, रामनवमी इत्यादि को मनाने के लिए सुझाव मांगे। साथ ही जिले में शांति, सद्भावना बनाये रखने के लिए विस्तृत चर्चा की गई । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले को सुरक्षित रखने में आप सभी का सहयोग जरूरी है। इसके लिए आपको अगर कहीं पर भी गड़बड़ी होने, असामाजिक तत्वों का एक स्थान पर एकत्रित होने, नशा करते या अनियंत्रित मोटर सायकिल चलाते कोइ दिखायी दे तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम को दें, ताकि इन पर समय पर कार्यवाही की जा सके।

बैठक में आगामी दिनों में रामनवमी के त्यौहार को मनाने पर भी चर्चा की गयी, जिसमें रामनवमी के अवसर पर देर रात तक डीजे नहीं बजाये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में बताया गया कि अस्त्र-शस्त्रों के प्रदर्शन पर भी प्रतिबंधित रहेगा, किसी एक निश्चित स्थान पर इनकी पूजा पूजा-अर्चना शांतिपूर्वक तरीके से की जा सकेगी। होली अथवा अन्य त्यौहारों में राजनीतिक गतिविधियां न हो इसका ध्यान रखे पूर्व विधायक श्री हर्षद मेहता ने कहा कि शासन के आदेशों की जानकारी समाज प्रमुखों को दी जायेगी, ताकि सभी वर्गों को इसकी जानकारी हो सके। जिले में सभी त्यौहार शांति व खुशहाल माहौल में मनाया जाता है। हम सभी प्रयास करेंगे कि नियम, शर्तों के अधीन कार्यक्रम को मनाया जायेगा। समय सीमा में कार्यक्रम करने की बात उन्होंने कही। उन्होंने उपस्थित विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों से पुनः अपील करते हुए कहा कि रंगों के इस पर्व को सुरक्षात्मक और परस्पर भाईचारा के साथ मनाएं, जैसा कि धमतरी नगर की परम्परा उन्होंने बताया कि तीन सवारी वाले वाहनों और प्रेशर हॉर्न वाली गाड़ियों पर चालानी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस एवं जिला प्रशासन के साथ-साथ सहयोग की अपील करते हुए उत्सव को उत्साह के साथ मनाने का अनुरोध किया। इस दौरान विभिन्न समाज के लोगों ने भी अपनी राय रखी, जिस पर प्रशासन ने सभी आवश्यक एतिहातन कदम उठाने का आश्वासन दिया।


2.समाचार
लोकसभा निर्वाचन 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण
अनुपयोगी सामग्री को अन्य स्थान पर रखने के दिये निर्देश


धमतरी 18 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए तिथियां घोषित होने के बाद जिले में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गयी है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने आज जिले में निर्वाचन संबंधी गतिविधियों को संचालित करने के लिए बनाये गये विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आज निर्वाचन कार्यालय, स्थानीय निर्वाचन, कंट्रोल रूम और जिला पंचायत में स्थापित व्यय लेखा दल, प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया, रेडियो, सोशल मीडिया हेतु गठित दलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है, वे समय से आकर अपने दायित्व का निर्वहन करें। इसके साथ ही उन्होंने आदेश की प्रति भी चस्पा करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने कम्पोजिट बिल्डिंग में निर्वाचन स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया और पुरानी निर्वाचन सामग्री को किसी सुरक्षित स्थान पर रखने कहा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री तेजपाल ध्रुव, डीआईओ उपेन्द्र चंदेल, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री ओपी चंद्राकर के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

3.समाचार
लोकसभा निर्वाचन 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने ली जिले के बैंकर्स की बैठक
 बैंकर्स को लोकसभा निर्वाचन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

धमतरी 18 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में बैंकर्स की बैठक ली। कलेक्टर सुश्री गांधी ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल संपादन में बैंकर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि जिले में लोकसभा चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों का खाता अपनी शाखाओं में खुलवाएं। उन्होंने बैंकर्स को अपनी शाखा में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के खाते जीरो बैंलेंस में खोलने और प्रत्याशियों के बैंकिंग कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
बैठक में अभ्यर्थियों के लिए जीरो बैलेंस में खाता खोले जाने के संबंध में निर्देश के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिन बैंकों में भीड़ ज्यादा होती है उन बैंकों में अभ्यर्थियों को बैंक खाता खोलने हेतु अविलंब सेवायें प्रदान करने के लिए पृथक से काउंटर खोलें। निर्वाचन अवधि में प्राथमिकता से खातों में आहरण एवं जमा की अनुमति दी जाये। बैठक में यह भी बताया गया कि अभ्यर्थी द्वारा आवश्यक सभी भुगतान चेक द्वारा किया जाये। इसके लिए सभी बैंक पर्याप्त मात्रा में चेक बुक रखें और अविलंब प्रत्याशी को प्रदान करें। बैठक में संदिग्ध लेनदेन का विवरण जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजने कहा गया। साथ ही 10 लाख से अधिक की राशि की जमा व निकासी की सूचना देने कहा गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, एलबीएम श्री सत्यप्रकाश सहित बैंकर्स उपस्थित रहे।

4.समाचार
लोकसभा निर्वाचन 2024
एआरओ, एफएसटी, एसएसटी, जीएसटी,  इनकम टैक्स आबकारी और बैंकर्स और आईटी टीम को दिया गया प्रशिक्षण
सुविधा उप, सी-विजिल और ईएसएमएस एप की दी गयी जानकारी

धमतरी 18 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के तहत् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सहायक रिटर्निंग आफिसर, एफएसटी, एसएसटी, जीएसटी, इनकम टैक्स आबकारी और बैंकर्स और आईटी टीम को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में कलेक्टर ने एफएसटी और एसएसटी में लगे कर्मचारियों से कहा कि निर्वाचन का यह कार्य बहुत ही जिम्मेदारी का कार्य है। मतदाता बिना किसी डर या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें यह हमारी जिम्मेदारी है। आप सभी निष्पक्ष होकर जिम्मेदार अधिकारी की तरह कार्य करें, किसी भी प्रकार के दबाव में कार्य न करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, एसडीएम धमतरी डॉ विभोर अग्रवाल, एसडीएम नगरी श्री पवन कुमार प्रेमी, .एसडीएम कुरूद श्री दीनदयाल मंडावी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ध्रुव, श्री तेजपाल ध्रुव, जीएसटी विभाग और इनकम टेक्स के प्रतिनिधि के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग के सुविधा एप, सी विजिल, ईएसएमएस एप के बारे में जानकारी दी गयी। जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने निर्वाचन कार्य में आने वाली दिक्कतों आदि के बारे में बताया और उनका निराकरण कैसे करें इस बारे में भी जानकारी दी। डीआईओ श्री चंदेल ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का जागरूक और सजग रहना जरूरी है। इसे ध्यान में रखकर बीते कई चुनावों में प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली विकसित कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया है। अब आयोग विभिन्न मोबाइल एप्स विकसित कर नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से सीधे जोड़ रहा है। आयोग की इस नई पहल से मतदाता ज्यादा सशक्त होने के साथ ही निर्वाचन तंत्र का सक्रिय सहभागी बन गया है। इस एप के जरिये अनुमति और नामांकन संबंधी कार्यों को सरता से कर सकते है। नई तकनीकों और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग निर्वाचन को और ज्यादा सुगम, निष्पक्ष तथा समावेशी बनाने में कर रहा है। प्रशिक्षण में सुविधा एप के बारे में विस्तृती जानकारी देते हुए बताया गया कि इस एप के माध्यम से निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी को अपना नामांकन पत्र एवं शपथ पत्र ऑनलाइन भरने की सुविधा मिलती है। ऑनलाइन आवेदन के बाद स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि में भौतिक सत्यापन एवं निर्धारित शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। इतना ही नहीं प्रत्याशी को रैली, सभा आदि की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी इस एप में है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री गांधी ने कहा कि संबंधित अधिकारी सिंगल विंडो प्रणाली का उपयोग करें ताकि अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों को असुविधा न हो।
सी-विजिल एप के बारे में बताया गया कि इस एप के जरिए आम नागरिक निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान होने वाली गड़बड़ी की तस्वीर और वीडियो को सीधे निर्वाचन आयोग को भेज सकता है। निर्वाचन के दौरान अगर किसी भी नागरिक को यह दिखता है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है तो वह इस एप पर अपनी शिकायत भेज सकता है। शिकायतकर्ता फोन पर सी-विजिल एप्लीकेशन डाउनलोड कर सीधे घटना की फोटो या वीडियो अपलोड कर सकते हैं। मतदाता को रिझाने के लिए पैसे अथवा उपहार वितरण, भड़काऊ भाषण देने, बिना अनुमति बैनर-पोस्टर लगाने, मदिरा वितरण, बिना अनुमति सभाएं करने, अनाधिकृत सामग्री परिवहन, प्रचार के समय की समाप्ति के बाद सभा, मतदान केन्द्र के 200 मीटर के अंदर प्रचार जैसे मामलों की शिकायत इस एप के माध्यम से की जा सकती है।
इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) एप से राज्य के 1600 से अधिक स्थैतिक एवं उड़नदस्ता दलों द्वारा की जा रही जब्ती (सीजर) की कार्यवाहियों को इस एप पर अपलोड किया जाता है। पुलिस विभाग, आयकर विभाग, जीएसटी विभाग के अधिकारी हर जब्ती को इस एप पर अद्यतन करते हैं। इससे निर्वाचन आयोग को स्थैतिक एवं उड़नदस्ता दलों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी मिलती है और उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

 

संबंधित पोस्ट

अवैध शराब परिवहन पर कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही, 32 पौवा अंग्रेजी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

बड़ा खुलासा: पेंडरवाणी सड़क निर्माण में महाघोटाला! समयसीमा खत्म होने के बाद , आज भी अधूरी पड़ी है सड़क

Sakshi Bansod

पंडरिया वार्ड 15 में आशीष (अक्कू) का जनसमर्थन में मतदाता: जनसेवा मेरा कर्तव्य आशीष (अक्कू) सोनवानी

hindmedianews

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने एक जैसे कैप्शन के साथ शेयर की तस्वीर, दोनों हो गए ट्रोल

Admin

बूथ सशक्तिकरण पर बड़भूम शक्ति केन्द्र में हुआ चर्चा.  केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना होगा. रुद्र प्रकाश साहू 

Chunesh Sahu

मड़वा के प्राचार्य की मिसाल — टॉपर्स को कराई हवाई सैर, बच्चों के सपनों को दिया पंख

Sakshi Bansod