hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध शराब परिवहन पर कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही, 32 पौवा अंग्रेजी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिला–कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

दिनांक–12/04/2026

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक  (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  के नेतृत्व में चौकी रणवीरपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.04.2026 को चौकी रणवीरपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में जुर्म जरायम पतासाजी हेतु भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम बिरेन्द्रनगर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टाटीकसा निवासी अमीत कुमार साहू एवं प्रदीप साहू एक लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल में अवैध रूप से अधिक मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर रणवीरपुर की ओर आ रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर ग्राम कोसमंदा मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 09 JN 8301 में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अमीत कुमार साहू एवं प्रदीप साहू निवासी टाटीकसा बताया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक हरे-पीले-सफेद रंग के थैले में कुल 32 पौवा सीजी कंपनी फाइन डिलक्स व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 5760 एमएल अवैध शराब बरामद हुई। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

आरोपियों के कब्जे से बरामद कुल शराब कीमती 3840 रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती लगभग 50000 रुपये सहित कुल जुमला कीमती 53840 रुपये जप्त किया गया।

दोनों आरोपियों को दिनांक 11.04.2026 को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री संबंधी किसी भी जानकारी को तत्काल पुलिस को दें, ताकि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

कार्यवाही में चौकी रणवीरपुर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

सुशासन तिहार में जनता से रूबरू हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा— जनसेवा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता

Sakshi Bansod

भगवान की हक के लिए पुजारी ने लगाई कलेक्टर से गुहार, मंदिर की भूमि का नहीं कर रहे पंजीयन 

hindmedianews

ग्राम पंचायत पोड़ में हुआ शक्ति केंद्र कोचवाही का कार्यकर्ता सम्मेलन. आसपास के लाभार्थी हुए शामिल.. 

Chunesh Sahu

होली की धूम: रायपुर में ‘स्त्री 2’ थीम पर बनी होलिका, लोगों को लुभा रही मूर्तिकारों की क्रिएटिविटी, देखें तस्वीरें

aakashbanjare

डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के लिए छात्र-छात्राओं का स्कूलवार लॉटरी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया 20 जून को

hindmedianews

*महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ के प्रावधान करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम: मोनिका देवांगन*

Chunesh Sahu