hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सूखे नशे के खिलाफ कबीरधाम पुलिस का बड़ा एक्शन, 09 किलो से अधिक गांजा जब्त

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिला–कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

दिनांक–12/04/2026

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  एवं के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में थाना कोतवाली की टीम द्वारा प्रभावी एवं योजनाबद्ध कार्यवाही करते हुए सूखे नशे के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।

प्राप्त मुखबिर सूचना पर थाना कोतवाली की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम भागुटोला क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी गई। विधिसम्मत कार्यवाही के दौरान आरोपी त्रिलोचन सिंह राजपूत पिता सीताराम राजपूत उम्र 49 वर्ष, साकिन स्थाई पता ग्राम बिरनपुर, चौकी दशरंगपुर तथा हाल पता सुधा देवी सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे जेवडन रोड, ग्राम भागुटोला थाना कवर्धा जिला कबीरधाम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मौके पर की गई जांच में कुल 09 किलो 308 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,50,000 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा गांजा की आपूर्ति चित्रकांत साहू पिता माईकलाल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कांपा, दईहान चौक के पास, थाना कवर्धा जिला कबीरधाम द्वारा किया जाना बताया गया। प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चित्रकांत साहू को भी हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों त्रिलोचन सिंह राजपूत एवं चित्रकांत साहू के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 20(ख), 29 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम पुलिस द्वारा विगत कुछ दिनों में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की गई हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में गांजा जब्ती एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

धमतरी में “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यशाला का सफल आयोजन

Chunesh Sahu

कलेक्टर ने मनरेगा के लम्बित कार्यों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए

Sakshi Bansod

फिल्म ‘छावा’छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा

Sakshi Bansod

दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,54 किलो गांजा व वाहन जप्त 

hindmedianews

*श्रृंगीऋषि पर्वत, कर्णेश्वर मंदिर, गणेशघाट में होगा सुविधाओं का विस्तार*   *जिले को पर्यटन के क्षेत्र में मिलेगी अलग पहचान*

Chunesh Sahu

इथियोपिया ज्वालामुखी की राख ने भारत में मचाई दहशत दिल्ली–राजस्थान समेत उत्तर भारत तक पहुंचा राख का बादल, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द—स्मॉग से AQI 400 पार

Sakshi Bansod