hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

एक कंधे पर पुलिस कप्तान तथा एक कंधे पर पदोन्नत आरक्षक की धर्मपत्नी एवं पुत्र ने लगाया फित्ती।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow


दिनांक- 23/02/2022

छत्तीसगढ़ / कबीरधाम  : पुलिस कप्तान एवं पुलिस परिवार जन के द्वारा आरक्षक को फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची, तथा एस.ओ.पी. नियम के तहत वर्ष 2022 में जिला पुलिस कबीरधाम के 01 आरक्षक क्रमांक-407 राजेश ठाकुर का आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हुआ है। जिन्हें आज दिनांक-23/02/2022 को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पदोन्नत आरक्षक की धर्मपत्नी श्रीमती सरिता ठाकुर एवं सुपुत्र रितिक ठाकुर के द्वारा कंधे में फित्ती लगा कर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा उपस्थित पुलिस परिवार जनों को जानकारी दी गई कि पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देते हुए कई बार बहुत सी खुशियों के उपलक्ष में पुलिस के अधिकारी/जवान अपने परिजनों के पास ना होकर ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात होते हैं, जिसका विशेष ध्यान रखते हुए पदोन्नति प्रदान करते समय एक परंपरा बनाते हुए परिजनों को भी पदोन्नति प्रक्रिया के उपलक्ष में आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि उक्त विभागीय प्रक्रिया में वे भी अपने पिता, पति, या पुत्र को पुलिस अधिकारी के साथ पदोन्नति प्रदान करने की खुशनुमा माहौल में शामिल रहकर स्वयं भी पदोन्नति प्रक्रिया का हिस्सा बन सके कहा गया तथा पदोन्नत आरक्षक के एक कंधे पर पुलिस कप्तान तथा एक कंधे पर पदोन्नत आरक्षक की पत्नी व पुत्र के द्वारा फित्ती लगाकर *प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।* पदोन्नत प्रधान आरक्षक को पदोन्नति के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों तथा परिजनो के द्वारा उपस्थित रहकर पदोन्नत प्रधान आरक्षक राजेश ठाकुर को पुष्प गुच्छ एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दिया गया।

संबंधित पोस्ट

*शरद पूर्णिमा पर्व हमें आध्यात्मिक चेतना, शुद्धता और समाज में एकता का संदेश देता है : रंजना साहू*

Chunesh Sahu

सेवा सरकारी समिति अरमरीकला में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया

Chunesh Sahu

पांच दिवसीय नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

hindmedianews

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वाली कबीरधाम की बेटी दीपेश्वरी को किया सम्मानित

Sakshi Bansod

डिप्टी सीएम के क्षेत्र में सूबे की मुखिया विष्णु देव साय का अपमान 

hindmedianews

शासकीय भवन, कार्यालय, स्कूल-कॉलेज को तंबाकू मुक्त करने पर कलेक्टर ने दिया जोर… राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वयन समिति की बैठक में

Chunesh Sahu