hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

शासकीय भवन, कार्यालय, स्कूल-कॉलेज को तंबाकू मुक्त करने पर कलेक्टर ने दिया जोर… राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वयन समिति की बैठक में

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

शासकीय भवन, कार्यालय, स्कूल-कॉलेज को तंबाकू मुक्त करने पर कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने दिया जोर
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वयन समिति की बैठक में

धमतरी 08 फरवरी 2023/ राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम  ऋतुराज रघुवंशी की अध्यक्षता में आहूत की गई। इस मौके पर कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी केन्द्र के 100 गज के दायरे में कोटपा अधिनियम 2003 के उल्लघंन पर प्रतिबंध, सार्वजनिक स्थानों को प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा धारा 4 और 6 के उल्लंघन के तहत चालानी कार्रवाई, सभी शासकीय भवन, कार्यालय को तंबाकू मुक्त करने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मंडल ने बताया कि जिले में शिक्षण संस्थान को तंबाकू मुक्त बनाने और कोटपा अधिनियम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, सभी सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त करने सभी विभागों में नोडल अधिकारी बनाया जाना है। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

“PM मोदी दे रहे डीजल-पेट्रोल बचाने का निर्देश, सुशासन तिहार में CM विष्णुदेव साय के काफिले में दिखीं दर्जनों गाड़ियां” : “युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश गंगवीर ने उठाए सवाल: ‘जनता से मितव्ययता, सरकार में फिजूलखर्ची क्यों?'”*

Chunesh Sahu

*ABVP के बैनर तले, नर्सिंग विद्यार्थियों का धरना प्रदर्शन…* *विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन…*

Chunesh Sahu

पण्डरिया में बिना मुआवजा किसानों की जमीन पर नहर लाइनिंग, किसानों में आक्रोश कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा और ब्याज की मांग

Sakshi Bansod

सिकोसा में ग्रामीण निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती समारोह में मुख्य अतिथि

Chunesh Sahu

ड्रोन के माध्यम से खेतों में दवाई का छिड़काव का हुआ प्रदर्शन –

Chunesh Sahu

गांव चलो घर चलो अभियान: जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी अशोक साहू ने ग्राम बोडरा में घर‑घर मिली जनता से

Chunesh Sahu