hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

ड्रोन के माध्यम से खेतों में दवाई का छिड़काव का हुआ प्रदर्शन –

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

·

जिले के नोडल अधिकारी एवं केन्द्रीय संयुक्त सचिव श्री पंकज बोड़खे के समक्ष कृषि विभाग द्वारा कुरमातराई के किसानों के सामने कृषि क्षेत्र में नई तकनीक के माध्यम से खेती के पद्धति में बदलाव लाने के उद्देश्य से ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया गया, जिसे बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ देखा। कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि फसलों में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया, डी.ए.पी., कीटनाशक का छिड़काव आसानी से किया जा सकता है। ड्रोन से पारंपरिक विधियों की तुलना में कम समय में अधिक क्षेत्र में खाद और दवा का छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह मृदा के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को उनके खेत की मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों की मात्रा के बारे में जानकारी मिलती है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर खेतों में उर्वरकों और दवाइयों का उपयोग कर किसान अपने फसल उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। शिविर में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री रवि कुमार साहू, उपसंचालक कृषि श्री मोनेश साहू, उपसंचालक पंचायत श्री अविनाश मरकाम के अलावा गांव के सरपंच, किसान श्री यक्ष कुमार, सुरेश कुमार, भागवत साहू, सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

धान की किस्म ष्विक्रम टी.सी.आर. बनी किसानों की पहली पसंद

Chunesh Sahu

*शरद पूर्णिमा पर्व हमें आध्यात्मिक चेतना, शुद्धता और समाज में एकता का संदेश देता है : रंजना साहू*

Chunesh Sahu

*पेनाल्टी लगाकर अपना पल्ला झाड़ने में लगे जिम्मेदार आधिकारी…* *सांठगांठ की चर्चाएं व्याप्त…* *निजी अस्पताल समेत ज़िम्मेदार आधिकारी की भेंट मुलाकात कार्यक्रम में होगी शिकायत…*

Chunesh Sahu

*लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल हैरान…*

Chunesh Sahu

भावी पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक लोग करें पौधारोपण – कलेक्टर देव जवाहर नवोदय विद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Chunesh Sahu

*भारत अमेरिका व्यापार समझौते में हस्ताक्षर न करने और इराक हमले को रोकने व शांति स्थापित करने की मांग_ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा

Chunesh Sahu