hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षा

भावी पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक लोग करें पौधारोपण – कलेक्टर देव जवाहर नवोदय विद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

भावी पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक लोग करें पौधारोपण – कलेक्टर देव

जवाहर नवोदय विद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

 

मुंगेली / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप जिले को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में फलदार एवं छायादार तथा औषधीय पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम दाबो स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रांगण में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कलेक्टर राहुल देव एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रजाति का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। कलेक्टर देव ने वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक एवं मानवीय कारणों से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। जिसके कारण पर्यावरण में दुष्प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरल एवं सार्थक उपाय पौधारोपण है। उन्होंने भावी पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक लोगों को अपने घर, बाड़ी और खेत तथा आसपास के उपयुक्त क्षेत्र में पौधारोपण करने एवं वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने की समझाईश दी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर ने वन महोत्सव कार्यक्रम के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में आक्सीजन की कमी महसूस की गई थी। इसे दृष्टिगत रखते हुए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोपित किये गये पौधे बडे़ होकर पेड़ बनेगे और हमें शुद्ध वायु आक्सीजन प्रदान करेंगे। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी ने कहा कि प्रकृति के परिवर्तन से हम सब प्रभावित हुए हैं। प्रकृति की रक्षा एवं सुरक्षा करना हम सबका दायित्व है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य वशी उल्लाह खान ने भी संबोधित किया। प्रभारी वनमंडलाधिकारी सौरव सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की उत्कृष्ट चित्रकला व पेंटिंग बनाने वाले छात्र, छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इसके पूर्व कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बनाए गए चित्रकला व पेंटिंग का अवलोकन किया गया और चित्रकला व पेंटिंग की सराहना की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी, अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र, छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी वन एम. आर साहू ने किया।

 

 

अमन नामदेव 

संबंधित पोस्ट

एमपी के 22 लाख फॉलोअर्स वाले असली अफसर की फोटो लगाकर ठगी; छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार ,जेसीबी ऑपरेटर बना फर्जी DSP, महिला से 72 लाख ठगे

Sakshi Bansod

पंडरिया दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का युवा कांग्रेस करेगी जोरदार विरोध, काले झंडे दिखाकर जताया जाएगा आक्रोश

hindmedianews

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI ) में आवेदन जमा करने की तिथि सीमित समय तक

hindmedianews

स्कूली शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण के साथ नेतृत्व क्षमता का विकास करती है- डीपेन्द्र साहू

Chunesh Sahu

लोक जन शक्ति पार्टी ने एनडीए गठबंधन तहत भाजपा प्रत्याशी दुर्ग लोकसभा विजय बघेल को दिया समर्थन,

Chunesh Sahu

किरण सिंह देव के नेतृव में भाजपा ने छग में गाड़े कामयाबी के झंडे: दक्ष वैद्य

rakeshbhaskar