

कवर्धा, कबीरधाम जिले में अधिकारी व अनेक विभाग अपने कार्य में लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय का मजाक या अपमान कहे जाने वाले शब्दो को बयां करने वाला कार्य निर्मित है। जिला राजनांदगांव से कबीरधाम जिला की सीमा पर बने प्रवेश द्वार जो मुख्य मार्ग पर है उसमे मुख्यमंत्री का मजाक तथा अपमान जनक चित्र फटा हुआ चस्पा है जिसका परिणाम यह निकलता है की मुखिया होने के बावजूद उनका तस्वीर कटा फटा हुआ लगा होना राज्य के दुखद वाक्या है।
कृषि उपज मण्डी समिति कवर्धा , जिला कबीरधाम के द्वारा स्वागत बोर्ड पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का तस्वीर छपा है जिसमे बोर्ड लगाते समय विष्णु देव साय का चित्र फट चुका है पर विभाग को इस फटे और अपमानित महसूस होने वाले चित्र को बदलने के बजाय उसे अपनी फॉमेल्टी निभा दी जाती है जो दुःख से भरी और मुखिया का अपमान से कम नहीं है।
यह स्वागत द्वार पर सूबे की मुखिया का फोटो फटा हुआ एक आंख दिखना, गाल का कान सहित चेहरे की आधे हिस्सा न होते हुए भी स्वागत द्वार का कीमत और विभाग का वजूद तथा अहमियत बना हुआ।
जब सूबे की मुखिया का अपमान होता है तो प्रदेश में किसका सम्मान होने का उम्मीद किया जा सकता है।
क्या विभाग और शासन, प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है या अपमान करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्री का तस्वीर यू ही चस्पा रहेगा। या फिर संबंधी विभाग के अधिकारी को इस विषय पर कार्यवाही की आवश्यकता होगी। ये समूचे प्रदेश के लिए अपमान की बात है जहा मुखिया का अपमान आसानी से हो रहा है।





