hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*शिकायत के सात महीने बाद भी कोई कार्यवाही नहीं…* *तहसीलदार के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल…* *मामला कहीं लेनदेन का तो नहीं..?.?.

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छग/ धमतरी
छग धमतरी जिला के मगरलोड विकासखंड नगर पंचायत समेत आस पास के गांव में इन दिनों अवैध अतिक्रमण की बाढ़ सी आ गई है जिसे रोकने के लिए तहसीलदार अतिक्रमणकारियों के सामने नतमस्तक नज़र आ रहे हैं वहीं कार्यवाही नही होने से अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि तहसील कार्यालय के सामने में ही अतिक्रमण कर लिए हैं जिस पर तहसीलदार ने आंख पर पट्टी बांध कर मामले को नज़र अंदाज़ कर रहे या यूं कहें कि मामला को नज़र अंदाज़ करने के लिए रकम की अवैध पट्टी मानों उनके आंखों में बांध दिए हो।

आपको बता दें कि मामला धमतरी जिला मगरलोड नगर पंचायत का हैं जहां तहसील कार्यालय के सामने ही अतिक्रमण कर कॉम्प्लेक्स और घर का निर्माण किया गया है जिस पर तहसीलदार मौज काट रहें हैं, यह हम नही बल्कि नगर पंचायत वासियों का कहना है।

नपा वासियों ने बताया कि उक्त मामले को लेकर कई बार मौखिक और लिखित रूप में शिकायत की जा चुकी है जिस पर आज पर्यंत तक कार्याही नही हो पाई है, वहीं इसी शिकायत के आधार पर तत्कालीन तहसीलदार द्वारा कार्यवाही की गई थी लेकिन उनके जाते ही पुनः उक्त जमीनों पर कब्जा,अतिक्रमण कर बड़े बड़े कॉम्पपेक्स का निर्माण कर दिया गया है।


आपको बता दें कि इसी मामले में धमतरी जिला कलेक्टर के समक्ष दिनक……. को लिखित शिकायत भी की जा चुकी है और शिकायत के सात महीने बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होना लेनदेन और सेटलमेंट जैसे मुद्दों की ओर इंगित करता है, नपा वासियों दबे जुबां उक्त अतिक्रमण पर शिकायत की कार्यवाही हेतु यह स्वर उठ रहे हैं बावजूद इसके कार्यवाही नही होना अनेक संदेहों और प्रश्नों को जन्म देता है।

बहरहाल देखना होगा कि अब मामले में ज़िम्मेदार अधिकारी क्या कार्यवाही करती है।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

मुंगेली पुलिस ने शुरू की नई पहल: अब व्हाट्सऐप पर दें अपराध की सूचना, नाम रहेगा गोपनीय

Sakshi Bansod

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में कृषि विभाग के संबंध में पूछे प्रश्न, ट्रैक्टर आवंटन में असमानता का उठाया मुद्दा

hindmedianews

hindmedianews

चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 01 आरोपी  को थाना रेंगाखार पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmedianews

बीमार एसआई से तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी! तीन आरोपी गिरफ्तार, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल

Sakshi Bansod

इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी, जवानों की बढ़त , सुकमा जंगलों में भीषण मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

Sakshi Bansod