hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़

वन अधिकारों के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है – वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़/कबीरधाम


वन मंत्री श्री अकबर ने कबीरधाम जिले के ग्राम शंभूपीपर के ग्राम सभा को निस्तार एवं सार्वजनिक उपयोग के लिए 153 हेक्टेयर का सामुदायिक वन अधिकार का पट्टा प्रदान किया।

कवर्धा, 28 जून 2021। छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एव  पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान आज सोमवार को विश्राम भवन कवर्धा में कबीरधाम जिले के आदिवासी एवं विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बाहूल ग्राम शंभूपीपर को निस्तार  और सामुदायिक उपयोग के लिए 153 हेक्टेयर का सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान किया।

वन मंत्री ने कहाः- आदिवासी समुदाय का समग्र विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है ।

­

ग्राम पंचायत शम्भूपीपर के सरपंच श्रीमती देवकी सोनसिंह मरकाम को सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र का प्रदान किया गया। सामुदायिक वन अधिकार का हक मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने प्रति आभार व्यक्त किया। तथा ग्रामीणों ने बैगा बाहूल शंभूपीपर को और अधिक सशक्त बनाने और स्वालंबन हेतु नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया ।

वनमंत्री श्री अकबर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि वन अधिकारों के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा। उन्होने कहा कि वनांचल और जंगलों के बीच रहने वाले राज्य के प्रत्येक परिवारों को विकास के मुख्यधारा में लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में विशेष पहल और प्रयास किया जा रहे है। उन्होने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ लघुवनोपज के संग्रहण में देश में पहले स्थान पर अपनी पहचान बना लिया है। वनांचल और जंगलों में बीच रहकर वनोजप संग्रहण करने वाले परिवारों को विकास के मुख्यधारा में लाते हुए उन्हे स्वालंबन और आत्मनिर्भर भी बनया जा रहा है। उन्होने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में वनोपज संग्राहक परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक फैसले लिए गए। पहले छत्तीसगढ़ राज्य में लघु वनोपज संघ द्वारा सात लघु वनोपजों का ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया किया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 38 वनोपजों तथा संघ द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत 14 वनांपजो इस तरह कुल 52 वनोपजों का क्रय स्व सहायता समूहों के द्वारा किस जा रहा है। राज्य में महुआ का समर्थन मूल्य को 17 रूपए से बढ़ाकर 30 रूपए प्रति किलो निर्धारित किया गया है। इससे राज्य के लाखों वनोपज का संग्रहण करने वाले परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, डीएफओ श्री दिलराज प्रभाकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री तुकाराम चंद्रवंशी, श्री कलीम खान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, पार्षद श्री प्रमोद लुनिया, श्री सुनील साहू, निज सहायक श्री कीर्तन शुक्ला, श्री प्रशांत परिहार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

Sakshi Bansod

पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के पांचवे दिन मोहतरा से यात्रा प्रारंभ कर डोंगरिया महादेव का किया जलाभिषेक, पंडरिया नगर में स्वागत के लिए उमड़ा शिवभक्तों का जन सैलाब

hindmedianews

पोलमी के कियोस्क संचालक रामशरण साहू का अनुविभागीय अधिकारी से हुई शिकायत

hindmedianews

*सरकार के महत्वकांक्षी योजना को पलिता लगता हुआ पीएचई विभाग….* *ठेकेदारों को व्यक्तिगत लाभ पहुचाने विभाग समर्पित…….* *जिला प्रवास पर रहे स्वास्थ्य मंत्री के कहि कार्यवाही की बात…*

Chunesh Sahu

पुत्र के साथ मिलकर अपने ही पति को उतारा मौत के घाट, शराबी पति करता था परेशान

hindmedianews

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई गई

hindmedianews