

सवाददाता~ चुनेश साहू
जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर शहर में छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एन्ड इण्डस्ट्रीज की इकाई का पहली बार गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मनोज अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया, इससे पहले शहर में सभी व्यापारियों के व्यापार का प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई एक संस्था नहीं थी अलग अलग व्यापार के प्रतिनिधित्व करने के लिए अलग अलग संस्था थी जो निश्चित रूप से बहुत अच्छा कार्य कर रही है , चेम्बर के गठन से सभी व्यापार को एक ही मंच से प्रतिनिधित्व मिलेगा, इस ईकाई के बनने से एक ही मंच से सभी प्रकार के व्यापार के लिये प्रतिनिधित्व मिलने पर शहर में हर्ष है, इससे नैला जांजगीर के व्यापार को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एन्ड इण्डस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर परवानी जी के नेतृत्व में प्रदेश में व्यापार को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है । सभी शहरों में जहाँ चेम्बर नहीं था वहां गठन किया जा रहा है।
अग्रसेन भवन नैला में चेम्बर के सदस्यों के बीच मनोज अग्रवाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया , इसके साथ ही विकेश अग्रवाल को सचिव और भरत टहलानी कोषाध्यक्ष के लिए मनोनीत हुए।
मनोज अग्रवाल ने मनोनीत होने के पश्चात कहा कि सबसे पहले हमें व्यापार में आ रही छोटी बड़ी समस्याओं को दूर करना है कोविड 19 की वजह से व्यापार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए शासन प्रशासन के साथ मिलकर कुछ आवश्यक कदम उठाना अनिवार्य है जिससे कि शहर के व्यापार में ज्यादा से ज्यादा वृद्धि हो, जांजगीर शहर प्रदेश के केंन्द्र में स्थित है जिसका फायदा शहर के व्यापारियों को हो उसके लिए ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को दुरूस्त करवाने की आवश्यकता के साथ ही , शहर में औद्योगिकरण
हेतु जमीन (इन्डस्ट्रीयल एरिया) , रैक पाईंट , ड्रायपोर्ट, नो इंट्री, ट्रैफिक, ओव्हरब्रिज,ट्रेन स्टापेज ,रिंग रोड, बायपास की आवश्यकता पर जोर दिया जायेगा। धान का कटोरा कहलाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे अधिक धान का उपार्जन करने वाले , कोसा,कंचन,कांसा का मुख्य स्रोत एवं छत्तीसगढ़ का पावरहब कहलाने वाले जिले को नया व्यापार केंद्र के रूप में उभारने के लिए भरपूर प्रयास किया जायेगा। नैला स्टेशन में रेक पॉइंट साथ ही रेक पॉइंट को बायपास सड़क बनारी से जोड़ा जाय ताकि ट्रक शहर से न गुजरे ।जिले के सभी उद्योगों के साथ बैठक लेकर प्रशासन के जिला उद्योग प्रोत्साहन समिति के साथ सामजस्य बनाकर लोकल व्यापारियों के साथ खरीदी के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
छत्तीसगढ़ में एक ही dryport है वह रायपुर में है क्यूंकि जांजगीर क्षेत्र के प्रदेश के केंद्र में स्थित होने से प्रदेश के अन्य शहरों की दूरी लगभग बराबर है और दूरी को देखते हुए जांजगीर नैला में एक और ड्रायपोर्ट की स्थापना से व्यापार बढेगा । व्यापार बढ़ने से व्यापारियों का पलायन भी रूकेगा एवं रोजगार भी बढ़ेगा।
एकाउंट व्यापार की रीढ़ की हड्डी की तरह होता है, वर्तमान में जी एस टी का समावेश होने से एकाउंट्स में बढ़ने वाली दिक्कतों की वजह से व्यापारियों को काफी समय इन्हीं सब कामों में व्यर्थ चला जाता है इसके समाधान के लिए एकाउंटेंट या एकाउंट के जानकार लोगों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है इसे बढ़ाने के लिए कॉमर्स के स्टूडेंट को tally एवम अन्य accounting सॉफ्टवेयर में कॉलेज के दिनों से ही ट्रैनिंग देने हेतु कॉलेज / कौसल विकास में कोर्स डिज़ाइन करने की मांग करेंगे । दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं, उम्मीद है कि हम यह सब काम करवा पायेंगे क्यूंकि हमारे पास कुशल नेतृत्व, अच्छी प्लानिंग के साथ साथअच्छी टीम भी है।





