hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल व साक्ष्य बरामद

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिला कबीरधाम

दिनांक 22.04.2026

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं ऑनलाइन सट्टे के विरुद्ध सतत अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई।

दिनांक 21.04.2026 को थाना कवर्धा पुलिस टीम द्वारा जूर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर गवाहों की उपस्थिति में विधिवत कार्यवाही करते हुए वीरस्तंभ चौक कवर्धा से गवाहों को साथ लेकर संदेही के राज क्लीनिक, बस स्टैंड कवर्धा में दबिश दी गई।

मौके पर एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना नाम नीलकमल अधिकारी पिता निरेन्द्र अधिकारी, उम्र 43 वर्ष, निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल), हाल मुकाम प्रोफेसर कॉलोनी कवर्धा बताया। संदेही को सूचना से अवगत कराकर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक एंड्रॉइड ओप्पो मोबाईल बरामद हुआ।

मोबाईल की जांच करने पर विभिन्न आईडी के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैचों में हार-जीत एवं प्रत्येक ओवर पर दांव लगाते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया, जिसके स्क्रीनशॉट साक्ष्य स्वरूप लिए गए।

आरोपी नीलकमल अधिकारी का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे दिनांक 21.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के अवैध जुआ, सट्टा अथवा ऑनलाइन सट्टेबाजी से दूर रहें तथा इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

संबंधित पोस्ट

नेपाली मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, मगरलोड ब्लॉक में हड़कंप 13 बच्चे और 5 वयस्क अस्पताल में भर्ती, प्रशासन ने फेरी वाले को रोका

Sakshi Bansod

साफ-सफाई की कमी, गंदगी और नियमों की अनदेखी से ग्रामीणों में सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Chunesh Sahu

शासकीय प्राथमिक शाला अंगारी बालोद में बच्चों को नेवता भोज का कार्यक्रम

Chunesh Sahu

*ग्राम मनोहरा के भक्त गुहा निषादराज जयंती समारोह में विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने की शिरकत, समाज की एकता और सेवा पर दिया जोर*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़:5 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 

Sakshi Bansod

फर्जी शिकायत को लेकर पत्रकारों में आक्रोश, SP को सौंपा गया ज्ञापन

Sakshi Bansod