hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

साफ-सफाई की कमी, गंदगी और नियमों की अनदेखी से ग्रामीणों में सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

·ग्राम हल्दी: चखना दुकानों में निर्धनता एवं गंदगी से जूझते ग्रामीण , गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम हल्दी में स्थित भट्टी और उसके आसपास की चकना दुकानों में गंदगी और नियम उल्लंघन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सरकार द्वारा चकना दुकान में पानी पाउच व डिस्पोजल बेचना स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित किया गया है, बावजूद इसके यहां खुलेआम इनका विक्रय जारी है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चकना दुकानों में सफाई की स्थिति अत्यंत दयनीय है। दुकान संचालक साफ-सफाई को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं, जिससे दुकान के आसपास हमेशा गंदगी का अंबार लगा रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक यह समस्या हर दिन बनी रहती है, लेकिन जिम्मेदार लोग इसे नजरअंदाज करते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पानी के पाउच और डिस्पोजल खुलेआम बेचे जा रहे हैं, जिससे न केवल सरकारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना हो रही है, बल्कि वातावरण भी प्रदूषित होता जा रहा है। कई बार ग्रामीणों ने शिकायत की, इसके बावजूद हल्दी भट्टी की चकना दुकानों में कोई सुधार नहीं हुआ।इस मामले में आबकारी विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों के अनुसार, आबकारी विभाग के अधिकारी नियमित सर्व निरीक्षण करते हैं, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। साफ-सफाई की कमी, गंदगी और नियमों की अनदेखी से ग्रामीणों में सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और नियमित सफाई की मांग की है ताकि चकना दुकानों में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके।

 

हिन्द मिडिया याद राम साहू मो,9009338660

संबंधित पोस्ट

Sushant Singh Rajput की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने तोड़ी चुप्पी, ‘मैं डंके की चोट पर बोल सकती हूं वो डिप्रेशन में नहीं था’, पढ़ें पूरा बयान

Admin

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत व अभिनंदन

Chunesh Sahu

ग्राम खुटेरी (अचौद), जिला बालोद में दो दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Chunesh Sahu

उप-मुख्यमंत्री  विजय शर्मा सड़क दुर्घटना में मृतकों के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में भारत माता के जयघोष के साथ पंडरिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

hindmedianews