
गुण्डरदेही के 45 हजार से अधिक किसानो के खाते में डाले 170 करोड़
कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गुण्डरदेही विकासखंड का मुख्य कार्यक्रम परसतराई में आयोजित
पूरी कार्यक्रम में देखने को मिला अव्यवस्था मंच पर अतिथियों के लिए भी बैठक का व्यवस्था भी नहीं था। साथ में पूरे कार्यक्रम में दो ही कुलर लगा हुआ था। कार्यक्रम में उपस्थिति किसानों के लिए भी पानी की उचित व्यवस्था नहीं था।
अर्जुंदा :- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीदे गए धान की अंतर राशि कृषक उन्नति योजना के तहत आज किसानों के खाते में अंतरित की गई। इस दौरान गुण्डरदेही के परसतराई में आयोजित कार्यक्रम में 45 हजार से अधिक किसानो के खाते में लगभग 170 करोड़ की राशि डाली गई। इसी के तहत जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों को मिलाकर जिले में कुल डेढ़ लाख किसानों को 511 करोड़ राशि अंतरित की गई।
ग्राम परसतराई में कार्यक्रम को जिले के
अपर कलेक्टर एके लकड़ा, नरेश यदु उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, प्रमोद जैन, मोंटी यादव, पुरुषोत्तम चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य मीना साहू, पूर्व विधायक बीरेंद्र साहू, जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर आदि ने संबोधित किया।सभी ने सरकार की योजना की तारीफ करते हुए सभी किसानों को बधाई दी।
कृषक उन्नति योजना के तहत आदान राशि अंतरित की गई।

ग्राम पंचायत परसतराई में पूरे गुण्डरदेही ब्लॉक का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। किंतु यहां पर पूरी तरह अव्यवस्था देखने को मिला। जिसमें पानी की कमी ना किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था नहीं था किसान 10:00 बजे से 4:00 बजे तक कार्यक्रम में बिना पंखा की व्यवस्था न कूलर की व्यवस्था ऐसी गर्मी में किसान बैठे हुए थे
ग्राम पंचायत परसतराई में कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कृषक उन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। किंतु दो विभाग के होने के बावजूद भी कार्यक्रम में पूरी तरह अव्यवस्था देखने को मिला मंच पर विराजमान अतिथियों के लिए ढंग से कुर्सी की व्यवस्था नहीं किया गया था पूरे कार्यक्रम में दो ही कुलर की व्यवस्था किया गया था। अपर कलेक्टर तहसीलदार सब किसानों के लिए लगाए गए कुर्सी में बैठे हुए थे। किसान कई बार पानी पीने के लिए आवाज़ लगाए। किंतु पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई अंत में उठकर बाहर जाकर पानी पीना पड़ा। इतना बड़ा कार्यक्रम होने के बावजूद
इस अवसर पर किसान नेता टोमन साहू, प्रवक्ता जिला भाजपा बालोद , जितेंद्र साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुलशन साहू, भाजपा नेता अश्वनी यादव, गवेंद्र नाथ साहू, भारती साहू, विश्वास गुप्ता, चेमन सिन्हा, पंकज चौधरी, कोमल सोनकर, ठाकुर राम चंद्राकर, देवेंद्र साहू, प्रकाश सिन्हा, कुलदीप साहू, युवराज मार्कण्डेय, जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, अश्वनी यादव, प्रमोद साहू, सुनील बेलचंदन, तहसीलदार चन्द्र शेखर चंद्राकर , कोमल ध्रुव , उप संचालक कृषि ताम्रकार , पितेश्वरी सूर्यवंशी, आदेश्वर यदु, हरि राम साहू, जीवेंद्र साहू, कुलदीप साहू, गायत्री ठाकुर, सतीश साहू, बहादुर पिपरिया, गजेंद्र देशमुख, कोमल साहू, ओंकार सिंहा, प्रदीप साहू, ब्रजेश सोनी, बैंक मैनेजर दुष्यंत देशमुख, हेमलाल, महावीर ठाकुर, लव कुश नायक, राकेश चंद्राकर, सहित समिति प्रबंधक, प्राधिकृत अधिकारी, कर्मचारी, किसान, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
CGTVLIVe संवाददाता याद राम साहू गुंडरदेही





