hindmedianews
Breaking News
अन्य

धरना स्थगित, पर संघर्ष जारी: तीन माह में आदेशों के पालन की कसौटी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

धरना स्थगित, पर संघर्ष जारी: तीन माह में आदेशों के पालन की कसौटी

 

चुनेश साहू । धमतरी

 

 गंगरेल बाँध से प्रभावित डूबान परिवारों का गांधी मैदान में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय मंत्रालय स्तर पर प्राप्त निर्देशों के आधार पर लिया गया है और इसे प्रशासन को दिया गया एक स्पष्ट एवं समयबद्ध अवसर माना जाना चाहिए। 25 फरवरी 2026 को मंत्रालय में हुई बैठक के दौरान विशेष सचिव (राजस्व) ने कलेक्टर, धमतरी को दूरभाष पर निर्देशित किया तथा प्रकरण को लिखित रूप से मार्क करते हुए माननीय High Court of Chhattisgarh द्वारा पारित आदेश—WPC No. 5575/2008 एवं WPC No. 3055/2016 (आदेश दिनांक 16.12.2020)—का नियमानुसार पालन तीन माह के भीतर सुनिश्चित करने को कहा। यह निर्देश डूबान प्रभावितों की वर्षों पुरानी मांगों और लंबित भूमि आवंटन प्रकरणों के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक की जानकारी गांधी मैदान में उपस्थित आंदोलनकारियों को दी गई। तत्पश्चात तहसीलदार धमतरी धरना स्थल पर पहुँचे और विशेष सचिव के निर्देशों से सभी को अवगत कराया। इसके उपरांत समिति द्वारा कलेक्टर, धमतरी के नाम एक औपचारिक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें न्यायालयीन आदेशों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी पालन की अपेक्षा दर्ज की गई। उसी दौरान सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जीवराखन मरई भी डूबान प्रभावितों के समर्थन में उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपे जाने के समय वे प्रतिनिधिमंडल के साथ खड़े रहे तथा मंत्रालय में विशेष सचिव के समक्ष डूबान वासियों की मांगों को प्रमुखता से रखे। समिति की प्रमुख मांगें स्पष्ट हैं—

माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण एवं समयबद्ध पालन तथा सभी पात्र भूमिहीन डूबान प्रभावित परिवारों को आरक्षित भूमि से प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक कृषि भूमि का आवंटन।समिति ने कहा है कि तीन माह की निर्धारित अवधि प्रशासनिक इच्छाशक्ति और जवाबदेही की वास्तविक परीक्षा होगी। यदि इस अवधि में जमीनी स्तर पर ठोस कार्यवाही प्रारंभ होती है, तो इसे सकारात्मक कदम माना जाएगा। अन्यथा आंदोलन पुनः लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से प्रारंभ किया जाएगा। यह जानकारी हरीशंकर मरकाम कार्यकारी अध्यक्ष ने दिए हैं 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

देवडा अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने किया चक्का जाम — जांच के बाद ही होगा खुलासा

Sakshi Bansod

राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा मुंगेली ब्लाक स्तरीय ग्राम कोटवारो की आगामी धान खरीदी, एग्री स्टॉक, सुरक्षा एवं कानुन व्यवस्था, मुसाफिरी, जन्म मृत्यु पंजी के संबंध मे बैठक ली गई।

rakeshbhaskar

मजदूरी करते हुए पढ़ाई जारी रखी, अब जिला पुलिस बल में चयनित हुआ केशलीगोड़ान का होनहार युवा वेदप्रकाश धुर्वे

Sakshi Bansod

हड़कंप:कार में बम फटने से आस पास में दहशत,सीसी टीवी में कैद हुआ कारनामा 

hindmedianews

ग्राम पेण्ड्री में लगभग 1करोड़ 9 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया*

Chunesh Sahu

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न. प्रदर्शन मे शामिल भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर किया प्रहार..

Chunesh Sahu