hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मजदूरी करते हुए पढ़ाई जारी रखी, अब जिला पुलिस बल में चयनित हुआ केशलीगोड़ान का होनहार युवा वेदप्रकाश धुर्वे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पण्डरिया- वनांचल क्षेत्र के ग्राम केशलीगोड़ान के युवा वेदप्रकाश धुर्वे ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से बड़ी सफलता हासिल की है। उनका चयन जिला पुलिस बल कवर्धा तथा कोरबा, दोनों स्थानों में हुआ है, जिससे वे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।

वेदप्रकाश, शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के पूर्व छात्र हैं। स्कूल समय से ही वे मेधावी, अनुशासित और सक्रिय छात्र रहे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ दिहाड़ी मजदूरी भी करनी पड़ी, परंतु चुनौतियों के सामने झुकने के बजाय उन्होंने निरंतर पढ़ाई जारी रखी।

25 वर्षीय वेदप्रकाश को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी विशेष रुचि रही है। दृढ़ इच्छा शक्ति, निरंतर मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

पूर्व छात्र की इस सफलता पर प्राथमिक शाला परिवार केशलीगोड़ान के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने बताया कि वेदप्रकाश शुरू से ही अनुशासित और होनहार छात्र था। वे हमेशा शिक्षकों का आदर व सम्मान करता था। 3 दिन पूर्व ही वह शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के अतिरिक्त कक्ष जिर्णोद्धार कार्य में मजदूरी कर रहा था।

यह उपलब्धि न केवल वेदप्रकाश के परिवार और गांव के लिए गौरव की बात है, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं।

संबंधित पोस्ट

विवादित भूमि पर पीएम आवास निर्माण की जांच करने पहुँचे दो व्यक्तियों पर हमला, प्रेस आईकार्ड भी तोड़ा

Sakshi Bansod

विजयादशमी का पर्व हमें अपने अंदर निहित अहंकार को दूर कर सबकी सेवा,सत्कार एवं भाईचारे के लिए प्रेरित करता है : भावना बोहरा

hindmedianews

निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध मे एस डी एम गुंडरदेही प्रतिमा ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Chunesh Sahu

वेब सीरीज के नाम पर मॉडल की बनाई अश्लील फिल्म, निर्देशक और कैमरामैन गिरफ्तार

Admin

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एफएलएन समिति की बैठक संपन्न

hindmedianews

कहानी: “एक पटवारी की सरकार”. पढ़िए पूरी खबर… टीप यह किसी भी वास्तविक घटनाओं से संबंधित नहीं है

Chunesh Sahu