
बालोद.. प्रदेस भाजपा के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी के नेतृत्व में बस स्टैंड विधायक संगीता सिन्हा विधायक बालोद. एवं प्रदेश सरकार के विरुद्ध में कार्यक्रम किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता प्रभारी जिला बालोद मधुसूदन यादव जी,पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, सह प्रभारी बालोद. एवं पूर्व विधायक भोजराज नाग जी, के सानिध्य मे संपन्न हुआ. मुख्य वक्ता मधुसूदन यादव जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि. बालोद जिला मे केंद्रिय विद्यालय की स्थापना जिला मे होना चाहिए था. मगर स्थानीय विधायक ने केंद्रीय विद्यालय खोलने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. पूर्व’ विधायक भोज राज नाग ने कहा कि प्रदेस के कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही अपना रंग बदलने लगा है. गंगाजल की कसम खाने वाले के क्षेत्र के साथ ही जगह जगह शराब बिक्री किया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम में जिला के सभी पदाधिकारी, तीनों मंडल अध्यक्ष, तीनों मंडल के महासचिव, सभी मोर्चा के कार्यकर्ता, प्रभारी शक्ति केंद्र कोचवाही रूद्र प्रकाश साहू जी, त्रिलोकी साहू जी,बलराम गोटी जी, भगतराम बनाई जी, नंदकिशोर शर्मा जी, जनार्दन सिन्हा जी, मुकेश दिल्लेवार जी, रामसहाय जी, देवानंद यादव जी, प्रतिभा चौधरी जी, चिंता राम साहू,ज्ञापन देने जाते हुए एवं भाजपा सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।





