छत्तीसगढ़ :भिलाई में एक बड़ी घटना घटी है, जहां एक बिल्डर की कार में बम फिट कर दिया गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। घटना रुंगटा कॉलेज के पास, कुरूद रोड कोहका में हुई, जहां प्रकाश महोबिया के महोबिया कंपनीज के दफ्तर के सामने ब्लास्ट हुआ।
कार में कोई नहीं था जब धमाका हुआ, लेकिन घटना के समय कार में बम लगाते और ब्लास्ट होने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने बताया कि कार प्रकाश महोबिया के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे उसका भांजा और पार्टनर संजय बुंदेला चलाता था।
नकाबपोश आरोपी ने कार में बम पर टाइमर सेट किया और उसे उड़ा दिया, जिससे इलाके में ब्लास्ट की तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर शेत्र के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन भी पहुंचे और कहा कि यह कोई बहुत बड़ी घटना नहीं हुई है, आगे जांच की जाएगी।
स्मृति नगर चौकी प्रभारी SI गुरुविंदर संधू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम और ASP मौके पर पहुंचे हैं।