hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*ग्राम बोदल के गौठान में स्थापित की गई हनुमान जी की प्रतिमा*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*ग्राम बोदल के गौठान में स्थापित की गई हनुमान जी की प्रतिमा*

 

        *बालोद :-* गुंडरदेही क्षेत्र के ग्राम बोदल में जय बजरंग अखाड़ा समिति बोदल द्वारा गौठान में हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित हुए। विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुई। उन्होंने आयोजक शत्रुहन यादव सहित बजरंग अखाड़ा समिति को इस नेक कार्य के लिए बधाई व शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा की स्थापना से भक्तों को भगवान के साथ गहरा संबंध स्थापित करने में सहायता मिलती है, क्योंकि प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति में भगवान का वास होता है। हनुमान जी की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद, ऐसी मान्यता है कि उसमें भगवान का प्रत्यक्ष वास होता है, जिससे भक्तों का भगवान के साथ जुड़ाव और मजबूत होता है। कार्यक्रम में भाग लेकर भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की एवं प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर माहौल श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण रहा। इस दौरान कार्यक्रम में उपसरपंच देवेंद्र साहू, रोहित साहू पूर्व अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज,तुवन साहू पूर्व उपसरपंच,रामायण यादव ग्राम विकास समिति अध्यक्ष,मुकेश्वरी साहू एवं जय बजरंग अखाड़ा समिति के सदस्य व ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

 

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

             हिरदे सिन्हा 

मो – 7771845128

      73898 67471

संबंधित पोस्ट

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों पर बैठक आयोजित — वाहन चालकों में अनुशासन और जनजागरूकता पर दिया गया जोर

Chunesh Sahu

90 % प्रतिशत भरा गंगरेल बांध… बांध से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी… महानदी किनारे बसे लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश… प्रशासन ने जारी की अलर्ट..!

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ के 15 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर…!!

Sakshi Bansod

चिटफंड कंपनी के 12 एकड़ जमीन की होगी कुर्की, पंडरिया में स्थिति है संचालकों की भूमि, कलेक्टर रमेश शर्मा ने दिए आदेश

hindmedianews

शिक्षा में आगे बढ़ने का दे रही अवसर, बढ़ रहा दिव्यांग विद्यार्थियों का आत्मविश्वास ,क्षितिज-अपार संभावनाएं योजना से दिव्यांग विद्यार्थियों को मिल रहा नया हौसला

Sakshi Bansod

लूट की वारदात धमतरी पुलिस ने किया खुलासा – दो आरोपी गिरफ्तार*

Chunesh Sahu