
▪️ *
लूट की वारदात धमतरी पुलिस ने किया खुलासा – दो आरोपी गिरफ्तार*
▪️ *थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,लूटा गया मोबाइल एवं बैग सहित सामान जब्त*
▪️ *प्रार्थी से आरोपियों शिनाख्ती कार्यवाही के बाद भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*
◆ *घटना का विवरण -*
दिनांक 31.10.2025 को प्रार्थी कमलकिशोर बेलर ग्राम से अपने घर धमतरी लौट रहा था। रास्ते में नहर नाका के पास शराब दुकान से शराब लेकर लौटते समय शाम 05:00 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने लिफ्ट मांगते हुए उसे रोक लिया।
● प्रार्थी द्वारा मोटरसाइकिल रोकने पर दोनों व्यक्ति उसके वाहन में पीछे बैठ गए और गंगाअमली नहर किनारे झाड़ियों के पास रुकवाकर प्रार्थी से पैसे की मांग करने लगे।
पैसे देने से मना करने पर दोनों ने मारपीट कर 40 रुपये नगद, एक कॉलेज बैग (मूल्य 500/- रूपये), Realme Narzo 50 मोबाइल (7,000/-रूपये), तथा मोटरसाइकिल Hero Deluxe (20,000/- रूपये) लूटकर कोलियारी की ओर भाग गए।
◆ उक्त घटना पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में तत्काल अपराध क्रमांक 298/2025 धारा 309(6) भा.न्या.सं. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
◆ *पुलिस की वैधानिक कार्यवाही*
विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर लगातार आरोपियों की पतासाजी की गई।
जिसका मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी
(01) राहुल बारले पिता गब्बर बारले उम्र 21 वर्ष
(02)कमलेश खुटेल उर्फ भुरू पिता महेश्वर खुटेल उम्र 20 वर्ष
दोनों निवासी जालमपुर सतनामी बस्ती, धमतरी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
● पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपीगण ने बताया कि उन्होंने लूटे गए मोबाइल फोन को साथी के पास, बेग को कमलेश के पास एवं मोटरसाइकिल को राहुल बारले के पास रखा था।
◆ *आरोपियों से बरामदगी-:*
● आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने निम्न वस्तुएँ बरामद कीं:
● हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल (CG-05-AH-9684) — आरोपी राहुल बारले से
● कॉलेज बैग, जिसमें जमीन नापने का टेप, कंपनी के दस्तावेज एवं आईडी कार्ड
आरोपी कमलेश खुटेल से
● सभी बरामद वस्तुओं को गवाहों की उपस्थिति में विधिवत् जप्त कर कब्जे में लिया गया।
◆ *शिनाख्ती कार्यवाही -*
घटना के संबंध में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थी द्वारा आरोपियों की पहचान (शिनाख्ती) की गई।
● पूरे प्रकरण में आरोपियों का अपराध करना प्रमाणित पाए जाने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
● एसपी. धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस थाना प्रभारी सिटी कोतवाली टीम द्वारा यह सफल कार्यवाही की गई।
◆ *आरोपियों का नाम*-:
◆(01) राहुल बारले पिता गब्बर बारले उम्र 21 वर्ष
◆ (02)कमलेश खुटेल उर्फ भुरू पिता महेश्वर खुटेल उम्र 20 वर्ष
दोनों निवासी जालमपुर सतनामी बस्ती, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी(छ.ग.)
◆ *धमतरी पुलिस की अपील:*
धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपका सहयोग अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण है।
▪️ *पुलिस द्वारा वनांचल क्षेत्र में युवाओं को नशामुक्ति,साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा की दी गई जानकारी*

▪️ *एसडीओपी कुरुद ने बिरझुली में NSS शिविर में किया युवाओं से संवाद*
एसपी धमतरी के निर्देशन में, धमतरी पुलिस द्वारा जन- जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में एसडीओपी कुरुद श्रीमती रागिनी मिश्रा ने वनांचल क्षेत्र के ग्राम बिरझुली (थाना मगरलोड) में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशा मुक्ति, साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा हाल ही में लागू हुए नए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि – “युवावर्ग समाज की रीढ़ है, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।”
उन्होंने साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों से सतर्क रहने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए लागू महिला उत्पीड़न, पीछा करना (Stalking), साइबर बुलिंग, और बाल संरक्षण कानूनों की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में NSS के पदाधिकारी, शिविर के प्रशिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, ग्रामवासी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसडीओपी ने इस अवसर पर युवाओं से “नशामुक्त समाज – सुरक्षित समाज” का संकल्प भी दिलवाया।
3
▪️ *धमतरी यातायात पुलिस की विशेष कार्यवाही – बिना लाइसेंस ई-रिक्शा चालकों पर कार्यवाही*
▪️ *नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात किया गया सुचारू*
▪️ *सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात हेतु नागरिकों से सहयोग की अपील*
◆ एसपी.धमतरी के निर्देशन में तथा डीएसपी.(यातायात) एवं यातायात प्रभारी द्वारा आज शहर में विशेष यातायात अभियान चलाया गया।
● इस अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और अनुशासित बनाना रहा।
अभियान के दौरान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।
◆ *कार्यवाही का विवरण-*
निरीक्षण के दौरान 05 ई-रिक्शा चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध कुल 5000/- रूपये का परिसमन शुल्क वसूल किया गया।
चालकों को सख्त चेतावनी एवं समझाईश दी गई कि भविष्य में यदि वे बिना लाइसेंस वाहन चलाते पाए गए तो मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
◆ *नो-पार्किंग एवं यातायात नियंत्रण-*
इसी क्रम में सदर मार्ग, गोल बाजार, बस स्टैंड एवं अन्य व्यस्त मार्गों पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को हटवाया गया।
यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों को समझाईश दी गई कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करें, ताकि राहगीरों को असुविधा न हो और सड़कें सुचारू रूप से चलती रहें।
◆ *धमतरी पुलिस यातायात की अपील*
यातायात पुलिस धमतरी शहर के समस्त नागरिकों और वाहन चालकों से अपील करती है कि-
● वे यातायात नियमों का पालन करें,
● सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें,
● और इस जनहितैषी अभियान में पुलिस का सहयोग करें।
● धमतरी पुलिस
“सुरक्षित धमतरी – अनुशासित यातायात” 🚦
धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर रूप से संचालित किए जा रहे हैं ताकि समाज के अंतिम छोर तक सुरक्षा और जागरूकता का संदेश पहुँचाया जा सके।
*प
▪️ *पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी हुआ तत्काल गिरफ्तार*
▪️ *थाना अर्जुनी पुलिस की त्वरित कार्यवाही- आरोपी से हथियार बरामद, जेल भेजा गया*
▪️ *अर्जुनी पुलिस एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित*
◆ *घटना का विवरण*
दिनांक 01.11.2025 को रात्रि लगभग 10:00 बजे ग्राम ढिमरटीकुर बजरंग चौक में प्रार्थी नरेन्द्र कुमार साहू अपने गांव के मोहन गंजीर, हेमनारायण सोनी, पोखन साहू, नोहर साहू एवं अन्य लोगों के साथ बैठकर खेती-किसानी संबंधी चर्चा कर रहे थे।
● उसी समय गांव का तिहारु राम यादव पिता स्व. लक्ष्मण यादव उम्र 60 वर्ष साकिन ढिमरटीकुर नवांगांव थाना अर्जुनी वहां पहुंचा और दीपावली लक्ष्मी पूजा के दिन हुई पैसों की लेनदेन की पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी से गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा।
● आरोपी ने अचानक अपने हाथ में रखे तेज धारदार लोहे के बण्डा से प्रार्थी के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। प्रार्थी द्वारा बीच-बचाव करने पर उसके दाहिने हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा।
◆ *पुलिस की वैधानिक कार्यवाही*-:
घटना की सूचना पर थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 176/2025 धारा 296(ख), 109 बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
● विवेचना के दौरान आरोपी तिहारु राम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार बण्डा अपने घर से निकालकर पुलिस को सौंपा, जिसे गवाहों की उपस्थिति में जप्त कर सीलबंद किया गया।
● घटनास्थल पर अर्जुनी पुलिस एवं एफएसएल की वैज्ञानिक टीम द्वारा मौका निरीक्षण कर खून से सने मिट्टी, रेत-गिट्टी एवं आरोपी के पहने कपड़े आदि साक्ष्य एकत्रित किए गए।
◆ *आरोपी की गिरफ्तारी*-
घटना में प्रयुक्त हथियार धारदार बण्डा पाए जाने एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का कृत्य अपराध पाये जाने से थाना अर्जुनी में धारा 296(ख), 109 बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
● आरोपी तिहारु राम यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
◆ *आरोपी का नाम*:- तिहारू राम यादव पिता स्व.लक्ष्मण यादव उम्र 60 वर्ष साकिन ढिमरटीकुर नवागांव,थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)





