hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

चिटफंड कंपनी के 12 एकड़ जमीन की होगी कुर्की, पंडरिया में स्थिति है संचालकों की भूमि, कलेक्टर रमेश शर्मा ने दिए आदेश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

संचालकों के रिश्तेदारों के नाम है और भी संपत्ति

ब्यूरो ~अजय जांगड़े

कवर्धा, 28 अप्रैल 2022। चिटफंड कंपनी आईडब्ल्यूसी मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों के नाम पंडरिया तहसील में स्थित लगभग 12 एकड़ कृषिभूमि की कुर्की की जाएगी। इसके संचालक अवकाश पाठक पिता क्रांति पाठक और उसकी पत्नी श्रीमती ज्योति पाठक है। शासन के गाइडलाइन के अनुसार कंपनी संचालकों के खिलाफ कलेक्टर एवं जिला दण्डाअधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा ने कार्यवाही करते हुए कुर्की आदेश जारी किया है। जिसका जल्द ही पालन किया जाएगा।
दोनों ने कंपनी का रायपुर में कार्यालय खोला। पाठक दंपत्ती ने कंपनी का संचालन कंपनी का पंजीयन शर्तों का उल्लंघन करते हुए कर रहे थे। पाठक दंपत्ती ने आम उपभोक्ताओं को अधिक रकम देने के लिए निवेश कराया था। इसमें उन्होंने बताया कि पांच साल में निवेशकों की रकम दोगुनी कर दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और निवेशकों का करोड़ो रूपए डूब गए। इस संबंध में रायपुर क्षेत्र के निवेशकों ने राखी, भानसेज, सिटी कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। शासन के गाइडलाइन के अनुसार चिटफंड कंपनियों की संपत्ति की कुर्की करके संबंधित निवेशकों की राशि लौटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आईडब्ल्यूसी मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक अवकाश पाठक एवं उसकी पत्नी ज्योति पाठक के नाम ग्राम नवागांव कला, तहसील पंडरिया, जिला कबीरधाम स्थित 12.35 एकड़ जिसे कुर्क कर निवेशकों के रकम लौटाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी प्रकार अवकाश पाठक और उनके रिश्तेदारों के नाम लगभग 13.078 हेक्टयर कृषिभूमि और स्थित है, जिसमें अभी सुनवाई जारी है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रेषित प्रकरण के आधार पर कलेक्टर न्यायालय एवं दंडाधिकारी ने छत्तीसगढ़ निपेक्षकों के हितों के संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 7 के तहत कार्यवाही की है।
समाचार क्रमांक-363/गुलाब डडसेना

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत समीक्षा बैठक संपन्न

Chunesh Sahu

अवैध रूप से परिवहन करते हुए तेंदुए की खाल बरामद

hindmedianews

भाजपा सरकार के जासूसी कांड के खिलाफ में पंडरिया युवा कांग्रेस का प्रदर्शन ।

hindmedianews

ग्राहक सेवा केंद्र में महिला के खाते से 60,000 गायब होने के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा । 0 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । 0 ग्राम पंचायत चपदा की महिला के द्वारा आरोप लगाई गई थी ।

इंटक के नव निर्वाचित ज़िला अध्यक्ष की हुई नियुक्ति…. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रांत मोहन राव ने दी बधाई…

Chunesh Sahu

ग्राम तिलखैरी में मनाया गया भक्त कर्मा माता जयंती, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर हुए शामिल,,

Chunesh Sahu