
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का वादा-
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने आज विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है । रायपुर के कांग्रेस कार्यालय से प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलेजा ने घोषणा पत्र जारी किया, तो सीएम भूपेश बघेल ने राजनांदगांव से घोषणा पत्र जारी किया है । घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ, धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपए प्रति क्विंटल करने के साथ प्रति एकड़ 22 क्विंटल खरीदने का वादा किया है ।
🔹20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदी
🔹 किसानों का कर्ज माफ
🔹 KG से PG तक शिक्षा मुफ्त
🔹 तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा की दर 6000 रूपए, और 4000 रुपए सालाना बोनस
🔹 भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रूपए
🔹 किसानों को धान की कीमत 3200/क्विंटल
🔹 200 यूनिट फ्री बिजली
🔹 प्रति सिलेंडर रिफिल पर 500 रूपए की सब्सिडी
🔹 17.50 लाख गरीब परिवार को आवास देंगे
🔹 लघु वनोउपजों की MSP पर 10 रु/किलो अतिरिक्त मिलेंगे
🔹 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज
🔹 सड़क हादसों/आकस्मिक घटनाओं में मुफ्त इलाज
🔹 तिवरा फसल की MSP पर खरीदी
🔹 परिवहन व्यवसाय से जुड़े मोटर मालिकों के साल 2018 तक मोटरयान कर व ब्याज कर्ज माफ
🔹 700 रूरल व अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे
🔹 सभी सरकारी स्कूल आत्मानंद स्कूलों में अपग्रेड होंगे
🔹 महिलाओं के स्व-सहायता समूह व सक्षम योजना के कर्ज माफ होंगे
🔹 जाति जनगणना होगी
🔹 युवाओं को उद्योग हेतु 50% सब्सिडी के साथ सीधा ऋण उपलब्ध होगा
🔹अंत्येष्टि संस्कार में आवश्यक सामग्री (लकड़ी-कंडे) सरकार देगी





