hindmedianews
Breaking News
अन्य

*गुंडरदेही के विकास को मिली नई रफ्तार: अध्यक्ष प्रमोद जैन की सक्रियता से करोड़ों के कार्यों को मिली मंजूरी*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*गुंडरदेही के विकास को मिली नई रफ्तार: अध्यक्ष प्रमोद जैन की सक्रियता से करोड़ों के कार्यों को मिली मंजूरी*

*”मुख्यमंत्री ने दी 100 करोड़ के कार्यों के भूमिपूजन की सहमति, 26 गरीब परिवारों को मिलेगा जमीन का पट्टा”*

नगर पंचायत गुंडरदेही के विकास रथ को गति देने के लिए अध्यक्ष प्रमोद जैन ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत मंत्रिमंडल के वरिष्ठ नेताओं से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने न केवल गुंडरदेही के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाले प्रस्ताव रखे, बल्कि लंबे समय से लंबित जनहित के मुद्दों पर त्वरित निर्णय भी करवाए।

 

*मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की सहायता राशि और विकास कार्यों का आमंत्रण*
अध्यक्ष प्रमोद जैन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें नगर पंचायत में होने वाले लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही एक मानवीय पहल करते हुए प्रमोद जैन ने आरती सोनकर के पति की आकस्मिक मृत्यु पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की तत्काल स्वीकृति प्रदान की।
*पट्टा आवंटन और रजिस्ट्री के निर्देश*
गुंडरदेही के उन 26 गरीब परिवारों के लिए भी खुशबरी आई है जो पिछले 35-40 वर्षों से काबिज हैं। अध्यक्ष की मांग पर मुख्यमंत्री ने बालोद कलेक्टर को निर्देशित किया है कि इन परिवारों के नाम पर जमीन का पट्टा देने हेतु दानपत्र रजिस्ट्री की प्रक्रिया अतिशीघ्र पूर्ण की जाए।

*उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी 3.15 करोड़ की सौगात*
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव से मुलाकात के दौरान प्रमोद जैन ने शहर के कायाकल्प का खाका पेश किया। चर्चा के बाद उपमुख्यमंत्री ने निम्नलिखित विकास कार्यों को मंजूरी दी:
* अधोसंरचना व राज्य योजना: सरोवर धरोहर, मुक्तिधाम विकास एवं पुष्पवाटिका योजना के तहत 3 करोड़ 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
* सीसी रोड: नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की अलग से स्वीकृति मिली।
* सड़क नेटवर्क: मेन रोड से शीतला मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड, धमतरी चौक से सहाड़ा चौक और हाईस्कूल मैदान तक की प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया गया।

*वन डिपो की जमीन और खाद्य आपूर्ति पर चर्चा*
प्रमोद जैन ने वन मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात कर गुंडरदेही में वर्षों से बंद पड़े बहुमूल्य वन डिपो की जमीन को नगर पंचायत को हस्तांतरित करने का आग्रह किया, ताकि उस स्थान का उपयोग सार्वजनिक हित में किया जा सके। इसके उपरांत खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से मिलकर उन्होंने गुंडरदेही सोसायटी के सुचारू संचालन और राशन वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की।

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा

मो – 7771845128
7389867471

संबंधित पोस्ट

दैनिक राशिफल……31 जुलाई, 2020, शुक्रवार

Admin

अघोरपीठ कोनी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया शिवलिंग-चरण पादुका स्थापना पर्व

Sakshi Bansod

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर अरौद डूबान में विजय दशमी उत्सव का हुआ आयोजन*

Chunesh Sahu

*भूपेश बघेल के तीखे तेवर* *अवैध रेत उत्खनन पर अब जिले के अधिकारियों पर कार्यवाही….* *अवैध खनन रोकना कलेक्टर एसपी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी..* रायपुर 28 जनवरी 2022 | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत

Chunesh Sahu

*अजा,अजजा वर्ग पूरी ताकत से एक मंच पर आकर अपने हक अधिकार प्राप्ति के लिए आगे आए-आर एन ध्रुव*

Chunesh Sahu

*चुनाव को लेकर क्या कहता है गुंडरदेही विधानसभा.?.?.?…* *टिकट फाइनल कराने उम्मीदवारों ने डाला दिल्ली में डेरा…* *काग्रेस को जिताऊ प्रत्याशी की तलाश… आखिर कौन..?.?.?..*

Chunesh Sahu