hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

*चुनाव को लेकर क्या कहता है गुंडरदेही विधानसभा.?.?.?…* *टिकट फाइनल कराने उम्मीदवारों ने डाला दिल्ली में डेरा…* *काग्रेस को जिताऊ प्रत्याशी की तलाश… आखिर कौन..?.?.?..*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छग/रायपुर

जिसमें से कुछ नेताओं ने तो दिल्ली में डेरा भी डाल दिया है, जिसकी चर्चा शहर में भी होने लगी है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है, जबकी इससे पहले ही बालोद में राजनीतिक माहौल बनना तैयार हो गया था।

अब तो प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा ने संजारी बालोद विधानसभा के लिए राकेश यादव, डोंडी लोहारा विधानसाभ से देवलाल ठाकुर और गुंडरदेही विधान सभा से वीरेन्द्र कुमार साहू को अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। जिसके बाद से तो तीनों विधान सभा का माहौल और भी ज्यादा राजनीतिक होता चला जा रहा है। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी अब यह चर्चा आम हो गई है कि भाजपा ने तो अपने प्रत्याशी का नाम बता दिया है। अब कांग्रेस में कौन यहां से चुनाव लड़ेगा?

हालांकि मौजूदा वक्त का यह बड़ा सवाल बन गया है, जिसका जवाब अभी फिलहाल किसी के पास नही है या फिर यू भी कहा जा सकता है कि इस सवाल का जवाब अभी कांग्रेस के नेताओं के पास भी नहीं है।

हालांकि कयास लगाना अलग बात है। एक लिहाज से कहे तो कांग्रेस की टिकट का इंतजार तो सभी को है जो जानना चाहते है कि कांग्रेस अपना प्रत्याशी किसे बनाती है। वैसे तो इस दौड़ में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में बहुत से चेहरे है मगर पार्टी को जिताऊ चेहरे की तलाश है। क्योंकि पार्टी इस बार 75 प्लस का टारगेट लेकर चलने के साथ दोबारा सरकार बनाने के मूड में है, इस लिहाज से यह भी माना जा रहा है कि यहां से टिकट किसी नए चेहरे दमदार उम्मीदवार को ही मिलेगी, जो क्षेत्र में जीत का परचम लहरा सके।

बहरहाल गुंडरदेही/बालोद /डोंडी लोहारा में यह भी चर्चा चल रही है कि कुछ नेता टिकट के लिए दिल्ली भी पहुंच गए है और अपनी टिकट पक्की करने का प्रयास कर वहां डेरा भी डाल दिए है। जिनके आने के बाद या फिर पार्टी की घोषणा के बाद इस चर्चा की हकीकत भी पता चल जायेगी की आगे क्या होता है? क्योंकि अब चुनाव को ज्यादा वक्त भी नहीं है। और प्रत्याशी जो भी बने उसे चुनावी रण में उतरने बहुत सी तैयारी भी करनी होगी,

ऐसे में माना जा रहा है कि जिताऊ प्रत्याशी के रुप में कमल कांत सिन्हा को काग्रेस अपना उम्मीदवार बनाए जाने की कयास लगाए जा रहे हैं, हालंकि वर्तमान विद्यायक के साथ दुर्ग ग्रामीण रहीं विद्यायक भी डेरा डाले जाने की खबर है।

इस लिहाज से यह भी माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी अपने जिताऊ उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगायेगी, मगर वह कौन होगा यह आने वाला वक्त ही बतायेगा?

संबंधित पोस्ट

*अर्जुनी पुलिस एवं सायबर पुलिस टीम द्वारा की गई अवैध अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी के ऊपर वैधानिक कार्यवाही*

Chunesh Sahu

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 34 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव अभ्यर्थियों को हुआ चुनाव चिन्ह का आबंटन सिहावा विधानसभा क्षेत्र से 07, कुरूद विधानसभा क्षेत्र से 15, धमतरी विधानसभा क्षेत्र से 12 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव

Chunesh Sahu

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विराट आयोजन l

Chunesh Sahu

*जनसंपर्क में मिल रहा जनसमर्थन….*

Chunesh Sahu

सन राइस पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

hindmedianews

Chunesh Sahu