hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विराट आयोजन l

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विराट आयोजन l

बलरामपुर जिले के यग समिति डिंडो द्वारा ग्राम पंचायत डिंडो बाजार पारा चौक में 23दिसंबर से 31 दिसंबर तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत आज डिंडो क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे डिंडो क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।  
इस कलश यात्रा में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तरप्रदेश एम झारखंड के श्रद्धालु भक्त को भी सामिल होने की अपेक्षा है । जय श्रीराम के जयघोष के साथ कलश यात्रा डिंडो के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कथा व यज्ञ स्थल पहुंचेगी। कलश यात्रा के दौरान डिंडो क्षेत्र का उत्साह देखते ही बन रहा है।कलश यात्रा का शुभारंभ आज दोपहर 11 बजे विधिवत पूजा अर्चना कर किया जाएगा।  जिसमें हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा शुरू करेंगी। यहां वेदमंत्रों के साथ यज्ञ स्थल का पूजन कियाजाएगा।
यग समिति के विजय कुमार गुप्ता ने इतने वृहद आयोजन की प्रशंसा करते हुए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि डिंडो वासियों के लिए यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि यहां इतने वृहद रूप से लक्ष्मी नारायण यग का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने भी पूरे कलश यात्रा के दौरान व्यवस्था संभाली, साथ ही साथ समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि यज्ञस्थल पर प्राचीन कला के सहर्ष दर्शन होंगे। उन्होंने समस्त भिलाईवासियों से आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ 23 से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस भव्य आयोजन के तहत राष्ट्रीय संत श्री उपेन्द्र आचार्य स्वामी जी अपने मुखारविंद से साथ में दूर दराज से आए संतो द्वारा कथा वाचन रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। कथा स्थल पर सप्तकुण्डीय नवदिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ प्रतिदिन किया जाएगा। इस महायज्ञ के लिए कथा स्थल पर कलात्मक रूप से यज्ञ कुठिया का निर्माण किया गया है, जहां यज्ञ संपन्न कराया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

नक्सल क्षेत्र:बेखौफ,निडर जवानों का हौंसला बढ़ाने बीजापुर के नंबी पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

hindmedianews

भूख चिलचिलाती धुप और अव्यवस्था-  रवि मानिकपुरी

hindmedianews

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, नगर पंचायत पंडरिया में सरकार की योजनाओं का बंदरबाट और सरकारी आदेश कूड़ा दान में

hindmedianews

छत्तीसगढ़ के बजट में GATI थीम पर युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर : मनीष पांडेय

Sakshi Bansod

*धमतरी पुलिस द्वारा दशहरा महोत्सव में आने वाले आमजन को सुगम यातायात उपलब्ध कराने हेतु एकलव्य खेल परिसर को बनाया गया पार्किंग स्थल

Chunesh Sahu

सहकार भारती के आने समय में कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में विस्तृत विचार

Chunesh Sahu