hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

ग्राम नेवासपुर मे जमीन विवाद को लेकर हुये हत्या के आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ;भा.पु.से.द्ध के निर्देशन मे थाना सिटी मुंगेली क्षेत्रांतर्गत ग्राम नेवासपुर के हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के भीतर पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*
➡️ *हत्या के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

➡️ *सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 530/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था जिसमे 01 आहत की मुत्यू पश्चात धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी जाकर किया गया कार्यवाही*

सूचक प्रफुल सोनकर पिता रोहित उम्र 21 वर्ष निवासी परमहंस वार्ड मुुंगेली अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.12.25 को अपने घर मुुंगेली में था तक दोपहर करीब 3.30 बजे गेदलाल सोनकर ने फोन कर बताया कि नेवासपुर के खेत के धान फसल को झम्मन सप्रे तथा इसके परिवार के लोग काट रहे है। तब प्रफुल सोनकर (सूचक) अपने भाई अजीत सोनकर, निखिल सोनकर, मां पूर्णिमा सोनकर, जनक सोनकर (सुचक का दादा मृतक) सभी ग्राम नेवासपुर स्थित खेत में करीब 3.45 बजे दोपहर पहुंचे तब खेत के धान फसल को झम्मन सप्रे लोगो को काटने से मना करने पर झम्मन सप्रे, विमल सप्रे, दूजराम सप्रे एवं द्वारिका सप्रे सभी लोग एक राय होकर प्रफुल सोनकर (सूचक) के परिवार के सभी लोगो को मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली एवं जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी, डण्डा एवं लोहे के रॉड से मारपीट किये है, मारपीट से जनक सोनकर (सूचक का दादा मृतक) को सीना, पेट एवं सिर में अत्यधिक चोट लगा है, जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती किये है कि रिपोर्ट पर दिनांक 11.12.2025 के रात्रि 07.53 बजे थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 530/25 धारा 296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये बारिकी से जांच कर विधिवत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा प्रकरण मे आहतों का त्वरित डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया तथा ईलाज के दौरान दिनांक 11.12.2025 के रात्रि मे जनक सोनकर की मृत्यू हो गयी है। जिसका मर्ग इंटीमेशन कायम कर गवाहो एवं आहतो का कथन लेखबद्ध किया गया व घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किये गये है। आरोपियोे के द्वारा जनक सोनकर को एक राय होकर मारपीट कर प्राणघातक चोट पहुंचाने से मृत्यूकारित करना प्रमाणित पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी झम्मन सप्रे, विमल सप्रे, दूजराम सप्रे एवं द्वारिका सप्रे के विरूद्ध हत्या की धारा 103 (1) बीएनएस जोड़ी गयी।

प्रकरण मे आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना कर आरोपी 1.झम्मन लाल सप्रे पिता स्व. भीखु राम उम्र 54 वर्ष 2. दुजेराम सप्रे पिता सिखु राम उम्र 55 वर्ष 3. द्वारिका सप्रे पिता झम्मन उम्र 18 वर्ष निवासी नेवासपुर थाना मुंगेली को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर जमीन विवाद को लेकर जनक सोनकर का हत्या एवं प्रफुल सोनकर, निखिल सोनकर, पुर्णिमा के साथ मारपीट करना स्वीकर करने पर आरोपियों के निशादेही पर टंगिया, लाठी, लोहे का रॉड को गवाहोे के समक्ष जप्त कर आरोपी झम्मन सप्रे, दुजेराम सप्रे, द्वारिका सप्रे को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 13.12.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं फरार आरोपी विमल सप्रे की पतासाजी जारी है।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उपनिरी.हरीश साहू, सउनि भानुप्रताप बर्मन, मधुकर रात्रे, प्र.आर.चन्द्र कुमार धु्रव, मनोज ठाकुर, बालीराम धु्रव, राजेश बंजारे, दिलीप साहू आरक्षक विकास ठाकुर, योगेश यादव, संजय यादव, नोहर डड़सेना, अजय चन्द्राकर, रवि श्रीवास की भूमिकाi सराहनीय रही।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम:-*
1.झम्मन लाल सप्रे पिता स्व. भीखु राम उम्र 54 वर्ष
2. दुजेराम सप्रे पिता सिखु राम उम्र 55 वर्ष
3. द्वारिका सप्रे पिता झम्मन उम्र 18 वर्ष सभी निवासी नेवासपुर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली

संबंधित पोस्ट

भावना बोहरा की फोटो युक्त मतदाता सरल क्रमांक वाली पर्चा कबाड़ की भाव में बिकी

hindmedianews

BIG BREAKING…* *हिन्द मीडिया न्यूज़ के ख़बर का हुआ असर…* *धमतरी के सहायक संचालक मछली पालन अधिकारी गीतांजली गजभिए को राज्य शासन ने किया निलंबित..* *मत्स्य पालन विभाग में करोड़ों के हेराफेरी को प्रमुखता से प्रकाशन….*

Chunesh Sahu

जातिसूचक गाली गलौज बलवा कर मारपीट करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार ,घटना में प्रयुक्त आलाजरब पत्थर व डंडा को किया गया जप्त।

hindmedianews

शासकीय वाहनों की लॉग बुक पर उठे सवाल आरटीआई कार्यकर्ता ने जताई अनियमितता की आशंका, कलेक्टर से जांच की मांग

Chunesh Sahu

*वनांचल क्षेत्र के स्कूली बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ, फिटनेस एवं खेल गतिविधि,योग के प्रति जागरूक करने बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने दिए निर्देश* 

Chunesh Sahu

प्रतीक साहू ने कांग्रेस समर्थकों के साथ कुरूद विधानसभा से पेश की विधायक की दावेदारी

Chunesh Sahu