
मुलाकात का दौर, Value Addition Unit शुरू कराने का सुझाव
मूल्य संवर्धन इकाई (Value Addition Unit) एक ऐसी इकाई या सुविधा होती है, जो कच्चे माल या उत्पादों को प्रसंस्करण (processing) के माध्यम से अधिक मूल्यवान, उपयोगी और आकर्षक उत्पादों में बदलती है।
प्राथमिक वन उपज सहकारी समितियों के पदाधिकारियों ने ऐसी ही यूनिट Balod जिले में स्थापित करने का सुझाव Chhattisgarh राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा को दिया है।
बता दे कि, आज Balod स्थित उनके निवास में प्राथमिक वन उपज सहकारी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राज्य वनोपज संघ में यज्ञदत्त शर्मा को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए CM विष्णुदेव साय व भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया है।
प्रतिनिधिमंडल का कहना है, CM विष्णुदेव साय द्वारा तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा राशि 5500 रुपए किए जाने के बाद संग्राहकों में अपार खुशी है। साय सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के हितों का ध्यान रखते हुए उनके जीवन में उजियारा बिखेरने का काम किया है।
रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा
मो – 7771845128
7389867471





