hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षास्वास्थ्य

*वनांचल क्षेत्र के स्कूली बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ, फिटनेस एवं खेल गतिविधि,योग के प्रति जागरूक करने बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने दिए निर्देश* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*वनांचल क्षेत्र के स्कूली बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ, फिटनेस एवं खेल गतिविधि,योग के प्रति जागरूक करने बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने दिए निर्देश* 

 

नगरी – धमतरी/ वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी स्थित शालाओं में अध्ययनरत स्कूली बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ, फिटनेस, खेल गतिविधि योग के प्रति जागरूक करने विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने समस्त संस्था प्रमुखों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को निर्देशित किये है |

इस सम्बन्ध बी.ई.ओ.श्री सिंह ने बताया की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एन.एच.एम् द्वारा विकासखंड के चिन्हित ग्राम पंचायतों में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर संचालित किया जा रहा है| उक्त हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के माध्यम से ग्राम के स्कूली बच्चों को खेल गतिविधियों के माध्यम से ग्राम वासियों बुजुर्गों महिलाओं को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किये जाने के निर्देश सभी संस्था प्रमुखों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को दिए गए है | बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने ग्राम स्तर पर संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम से समन्वय कर उनके कार्यों के साथ खेल गतिविधियों को जोड़कर बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ,फिटनेस एवं भय मुक्त वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से नजदीकी हेल्त एवं वेलनेस सेंटर में विभिन्न खेल गतिविधि, योग आदि के माध्यम से ग्रामवासियों पालकों, छात्र-छात्राओं, माताओं को एकत्रित कर खेल गतिविधि, लघु खेल सामाग्री बॉल नेट आदि के माध्यम से हेल्थ वेलनेस सेंटरों में कार्यरत कर्मचारियों , स्कूलों के व्यायाम एवं खेल शिक्षकों की सेवाएं लेते हुए सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधि, योग आदि आयोजित किये जाने के निर्देश दिए है | इस कार्य में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समिति, स्वयं सेवी भावना से कार्य करने वाले लोगो तथा राजीव युवा मितान क्लब का सहयोग लिया जावेगा |

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*गणतंत्र दिवस पर गुंडरदेही में सजेगी देशभक्ति की महफिल: “ड्रिल मैन” और “अबूझमाड़ मल्लखंभ” होंगे आकर्षण के केंद्र*

Chunesh Sahu

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ई-रिक्शा, जेसीबी व डम्फर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा को मिला राज्यपाल के हाथों उत्कृष्ट विधायक सम्मान: वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट विधायक मिला खिताब 

hindmedianews

आज गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम झींका से कांवड़ यात्रा के लिए बहुत बड़ी संख्या में शिव भक्तगण लेकर कावड़ लेकर कमरौद के काली मंदिर के लिए प्रस्थान किया

Chunesh Sahu

गिरवर लाल निर्मलकर ने सरपंच पद पर ग्राम पंचायत भूलनडबरी कोचेरा के लिए किया नामांकन*

Chunesh Sahu

*शिक्षा ही सफलता की कुंजी है : तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर* *परसोदा में शाला प्रवेश उत्सव व ओटेबंद में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष*

Chunesh Sahu