hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*गणतंत्र दिवस पर गुंडरदेही में सजेगी देशभक्ति की महफिल: “ड्रिल मैन” और “अबूझमाड़ मल्लखंभ” होंगे आकर्षण के केंद्र*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*गणतंत्र दिवस पर गुंडरदेही में सजेगी देशभक्ति की महफिल: “ड्रिल मैन” और “अबूझमाड़ मल्लखंभ” होंगे आकर्षण के केंद्र*

 

कौमी एकता मंच गुंडरदेही द्वारा 26 जनवरी 2026 को स्थानीय बस स्टैंड में भव्य आयोजन “एक शाम शहीदों के नाम” संपन्न होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जहाँ देश के वीर बलिदानियों को याद किया जाएगा, वहीं कला के अनूठे संगम से दर्शकों को देशभक्ति के रंग में सराबोर किया जाएगा।

*प्रमुख आकर्षण: ड्रिल मैन और मल्लखंभ का प्रदर्शन*

इस वर्ष कार्यक्रम में विशेष रूप से “क्रांति ड्रिल मैन” अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करने पहुँच रहे हैं। उनके हैरतअंगेज करतब दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। साथ ही, अबूझमाड़ मल्लखंभ के अंतरराष्ट्रीय पोल आर्टिस्ट (इंडियाज गॉट टैलेंट फेम) और ‘रंग संगम’ की टीम द्वारा सांस्कृतिक एवं साहसिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।

*शहीदों के परिवारों का होगा सम्मान*

आयोजन समिति ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस मंच के माध्यम से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वीर शहीदों के परिवारों का सम्मान किया जाता है। शाम 07:00 बजे से आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।

*अतिथियों की उपस्थिति*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद (विधायक, गुंडरदेही), अध्यक्षता श्री प्रमोद जैन (अध्यक्ष नगर पंचायत) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम, श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर (अध्यक्ष जि. पं. बालोद) सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक और पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

कौमी एकता मंच के अध्यक्ष मुबारक अली, उपाध्यक्ष रमेश मारकंडे, सचिव महेश चांडक, दिनेश टावरी एवं समस्त सदस्यों ने नगरवासियों से इस गौरवशाली कार्यक्रम में उपस्थित होने की अ

पील की है।

संबंधित पोस्ट

4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल….!

अजय महंत

मौत के साए में काम! मुंगेली के 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशनों में बिना सुरक्षा उपकरण के कराया जा रहा खतरनाक कार्य लापरवाह अधिकारी लापरवाह ठेकेदार। शक्तिमान भरोसे विद्युत कर्मचारी

rakeshbhaskar

भीम आर्मी परिवार नहीं मनाएगी दीवाली : अमन अनंत 

hindmedianews

*अजा,अजजा वर्ग पूरी ताकत से एक मंच पर आकर अपने हक अधिकार प्राप्ति के लिए आगे आए-आर एन ध्रुव*

Chunesh Sahu

अवैध शराब परिवहन करने वाले अंतर्राज्यीय युवकों को रेंगाखर पुलिस ने धर दबोचा

hindmedianews

*नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में बैठक: स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और राजस्व पर फोकस; कार्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ का 150वां वर्ष*

Chunesh Sahu