hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

आज कांग्रेस जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रायपुर। प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर आज कांग्रेस ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। ट्रेनिंग प्रोग्राम से पहले इस बैठक को गंभीर और अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पूरे छत्तीसगढ़ से 41 नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रायपुर पहुंचे हैं, जहां वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, बूथ कमेटी गठन और सामाजिक तथा स्थानीय मुद्दों पर पार्टी की भूमिका को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

प्रदेश कांग्रेस ने जिला स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से हाल ही में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसी सिलसिले में यह बैठक पहले चरण की कार्रवाई मानी जा रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार दोपहर 2 बजे बैठक शुरू होगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगामी महीनों के लिए रोडमैप तैयार हो सकता है।

बैठक के बाद सभी जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग भी आयोजित की जाएगी, ताकि संगठनात्मक दिशा और कार्य पद्धति के संबंध में स्पष्ट मार्गदर्शन दिया जा सके।

कांग्रेस के लिए यह बैठक आने वाले राजनीतिक सत्र से पहले एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अब सभी की निगाहें इस बैठक से निकलने वाले फैसलों पर टिकी हैं।

संबंधित पोस्ट

वोट भीख मांगने वाले भाजपा नेता गायब:नगर पालिका परिषद पंडरिया के जनप्रतिनिधि निष्क्रिय,शौचालय के गंदे पानी से पथिक परेशान

hindmedianews

सड़कों के जाल से विकास का बिछेगा सुगम रास्ता-केबिनेट मंत्री अकबर

hindmedianews

अन्य संस्कृति की प्रभाव से छत्तीसगढ़ी संस्कृति ह्रास न हो- रवि मानिकपुरी

hindmedianews

आधार कार्ड अपडेट कराने नए निर्देश जारी…

Chunesh Sahu

*जादुई जंगल का संविदा राजा और चमकता ठग: रहस्यमयी तख्त का खेल! —कब खुलेगा यह जादुई पर्दा!इनका संबंध किसी भी वास्तविक व्यक्ति, जिला पंचायत, या घटना से नहीं है

Chunesh Sahu

पलानसरी में गौरवपथ पर निर्माण में गुणवत्ता हीन कार्य,22 लाख की लागत पर डांका

hindmedianews